{"_id":"58daa8e54f1c1bd83763e705","slug":"yamuna-nagar-sadak-hadsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
yamuna nagar beuro
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजूरी रोड पर शादीपुर स्थित वैदिक साधन आश्रम के नजदीक ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।
बिहार के जिला गया गांव बरीयावा निवासी 28 वर्षीय टूनटून शादीपुर रोड स्थित प्लाई फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार शाम के समय वह शादीपुर रोड स्थित वैदिक साधन आश्रम के नजदीक से पैदल जा रहा था। तभी सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक चालक हादसे में घायल युवक को देख वहां से फरार हो गया। घायल हुए युवक को ट्रामा सेंटर भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। जिसकी पीजीआई ले जाते वक्त मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।