{"_id":"5888e9b74f1c1ba333cf5e9e","slug":"yamuna-nagar-police-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालकों से अवैध वसूली के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चालकों से अवैध वसूली के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों पर केस
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से वाहनों की चेकिंग कर उनसे वसूली करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया है। तीनों आरोपी छछरौली थाना क्षेत्र के नत्थनपुर गांव के नजदीक वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे थे। मामले में कार्रवाई डीएसपी मदन लाल की शिकायत पर की गई। तीनों पुलिस कर्मी हरियाणा पुलिस की एचएपी बटालियन के सदस्य बताए जा रहे है। तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
डीएसपी मदन लाल ने बताया कि पांच जनवरी की रात को वह अपनी टीम के साथ बुड़िया थाना व छछरौली थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। बुडिय़ा रोड से होते हुए छछरौली क्षेत्र के गांव नत्थनपुर की तरफ गए। नत्थनपुर के नजदीक उन्होंने देखा की तीन पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े हैं और गुजर रहे वाहनों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने गाड़ी से उतर कर तीनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया उनकी ड्यूटी इस एरिया में चेकिंग के लिए लगाई गई है। पूछताछ करने पर तीनों ने अपना नाम हेड कांस्टेबल यशबीर सिंह, कांस्टेबल विकास कुमार व कांस्टेबल संदीप बताया। डीएसपी ने बताया कि उन्हें आरोपियों पर कुछ शक हुआ। जिसके चलते उन्होंने इस संबंध में थाना छछरौली में बात की तो उन्हें पता चला की तीनों पुलिसकर्मी उनके थाने से नहीं है। उन्होंने टीम के साथ आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तीनों आरोपी उन्हें चकमा देकर वहां से फरार होने में कामयाब रहे। उन्होंने तीनों का रिकार्ड चेक किया। पता चला कि तीनों पुलिस कर्मी छछरौली थाने से नहीं है। तीनों आरोपी पुलिसकर्मी हरियाणा पुलिस की एचएपी बटालियन के सदस्य है। जो पुलिस लाइन में रहते है। डीएसपी ने मामले की शिकायत छछरौली पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों आरोपी पुलिस कर्मियों पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले भी सामने आ चुके है अवैध वूसली के मामले :
पुलिस कर्मियों पर अवैध वसूली के आरोप इससे पहले भी लगते रहे है। कुछ दिन पहले छछरौली क्षेत्र में ही एक ट्रक चालक ने एसपी को एक पुलिस कर्मी की ऑडियो पेश की थी। जिसमें एक पुलिस कर्मी अवैध वसूली मांगता हुआ सुनाई दे रहा था। इससे पहले भी कई पुलिस कर्मियों पर ऐसे आरोप लगे है।
विज्ञापन
छछरौली क्षेत्र में गश्त करने के दौरान तीन पुलिस कर्मी वाहनों की जांच करते हुए मिले। जबकि उक्त तीनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी वहां पर नहीं थी। जांच में पता चला कि तीनों आरोपी वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे थे। तीनों आरोपियों के तीनों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-मदन लाल, डीएसपी, यमुनानगर।