फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, pcr ki takkar se ek jakhmi

पीसीआर की टक्कर से रेहड़ी चालक घायल

Tue, 20 Dec 2016 12:25 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Tue, 20 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, pcr ki takkar se ek jakhmi
y - फोटो : amar ujala
नेशनल हाईवे 73ए पर जगाधरी मच्छी मार्केट के नजदीक पुलिस पीसीआर ने एक रेहड़ी चालक को टक्कर मार दी। रेहड़ी में टक्कर लगने के बाद पुलिस की पीसीआर स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गई। बताया जा रहा है कि पीसीआर में सवार पुलिस कर्मी नशे में धुत थे। पीसीआर से बीयर की दो खाली बोतलें मिली हैं। हादसे में रेहड़ी चालक जहां गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं पीसीआर चालक को भी चोटें आई है। हादसे में पीसीआर व रेहड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने अज्ञात पीसीआर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दुर्गा गार्डन निवासी रामचंद्र बुडिय़ा गेट पुलिस चौकी के नजदीक मूंगफली की रेहड़ी लगाता है। रात के समय उसका बेटा रोहित (24) रेहड़ी पर आ जाता है और रामचंद्र घर चला जाता है। रोजाना की तरह रविवार रात को भी रोहित करीब 11 बजे मंगूफली की रेहड़ी लेकर अपने घर दुर्गा गार्डन लौट रहा था। जब वह मच्छी मार्केट के नजदीक नेशलन हाइवे पर बने डिवाइडर कट को पार कर रहा था तो दूसरी तरफ से आ रही पुलिस की पीसीआर ने उसकी रेहड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रेहड़ी पलट गई और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद पुलिस पीसीआर भी पोल से टकरा कर आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे को देख कर राहगीरों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने घायलों को उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया। जगाधरी सिविल अस्पताल से रोहित की हालत को गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर थाना शहर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में प्रत्यक्षदर्शी एक फैक्ट्री के चौकीदार गुरमेज सिंह की शिकायत पर नाम पता ना मालूम पीसीआर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
व्हट्सअप पर चर्चा का विषय बनी पीसीआर के अंदर मिली बीयर की बोतलें :
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पीसीआर के अंदर बीयर की खाली बोतले भी पड़ी हुई थी। प्रत्यशदर्शियों ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुई पुलिस की पीसीआर व रेहड़ी तथा पीसीआर में पड़ी शराब की फोटो सोशल मीडिया में डाल दी। सोमवार को ये फोटो चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तडफ़ता रहा बेटा, पुलिस ने नहीं की मदद :
रामचंद्र ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस की एक अन्य पीसीआर मौके पर पहुंच गई। उसके अनुसार पुलिस क्षतिग्रस्त पीसीआर में मामूली चोटिल हुए पुलिस कर्मियों को तो उठा ले गई। लेकिन उसके बेटे रोहित को वहीं तड़पता हुआ छोड़ दिया। बाद में उन्होंने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से रोहित को अस्पताल में पहुंचाया।
 
पुलिस को अपने ही पीसीआर चालक का नाम-पता नामालूम :
पुलिस ने मामले में नाम पता ना मालूम एक पीसीआर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। जबकि मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त पीसीआर का नंबर व रजिस्ट्रेशन नंबर साफ-साफ नजर आ रहा है। पुलिस को अपनी हर पीसीआर व उसके चालक का नाम पता होता है। उसकी ड्यूटी कहां है, यह भी पुलिस के रिकार्ड में होती है। लेकिन फिर भी पुलिस ने अज्ञात पीसीआर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। इस बारे में पुलिस जो सफाई दे रही है, वह भी हास्यास्पद है। पुलिस के अनुसार शिकायत कर्ता चौकीदार ने उन्हें पीसीआर चालक का नाम नहीं बताया।
 
केस दर्ज कर लिया, जांच की जा रही है :
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी एक फैक्ट्री के चौकीदार गुरमेज सिंह की शिकायत पर पीसीआर के नाम पता ना मालूम चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आगामी कार्रवाई घायल रोहित के ब्यानों पर की जाएगी। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एएसआई जयनारायण, इंचार्ज, बुडिय़ा गेट चौकी।


कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
यमुनानगर। दशहरा ग्राऊंड के निकट एक कार की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, टक्कर के बाद कार बिजली के एक पोल से टकरा गई। कार भी हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

सोमवार दोपहर बाद एक कार दशहरा ग्राऊंड के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान वहां से एक बाइक पर दो युवक भी सड़क पार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन तेज थे। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दो युवक नीचे गिर गए। बाइक भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित हो गई और वहां बिजली के एक पोल से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पहले की पुलिस मौके पर पहुंचती आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed