फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, nasheni fire dhamki

नशेड़ियों ने जिंदा जला देने की धमकी

Sun, 23 Oct 2016 11:18 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Sun, 23 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
शांति कॉलोनी में नशेड़ियों ने जिंदा जला देने की धमकी देकर कालोनी के लोगों से पैसे की डिमांड की। आधी रात को कालोनी में काफी संख्या में एकत्र होकर नशेड़ियों ने कालोनी के घरों में पत्थर फेंके और दरवाजा पीटकर लोगों को भद्दी गालियां दी। एसपी ऑफिस से मामले को बुडिय़ा चौकी के लिए मार्क कर दिया गया है। कॉलोनी वासियों ने बुड़िया गेट चौकी को भी लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह है मामला
18 अक्टूबर की रात कुछ नशेड़ियों ने शांति कालोनी में रात 11 बजे के करीब पहुंच कालोनी वासियों के दरवाजे पीटे, घरों में पत्थर फेंके और पैसे की डिमांड कर भद्दी-भद्दी गालियां दी। सीएम विंडो, एसपी और बुडिय़ा गेट चौकी को दी शिकायत में शांति कालोनी निवासी कमला गुप्ता, अंकित धीमान, विनोद कुमार, राजीव शर्मा, राहुल गर्ग, रॉकी यादव, अमित गुप्ता ने बताया है कि 18 अक्टूबर को रात 11 बजे शांति कॉलोनी के ही निवासी राजू, मंगा, संटी पुत्र शेर सिंह आठ 10 लड़कों के साथ उनकी गली में आए। पैसे की की डिमांग करते हुए कालोनी के घरों का दरवाजे पीटे और घरों में पत्थर फेंके।
विज्ञापन


उनका कहना है कि यह नशेड़ी पैसे के लिए दिन-दहाड़े कालोनी के लोगों को धमकाकर लूटपाट कर रहे हैं। कमला गुप्ता, अंकित धीमान, विनोद कुमार, राजीव शर्मा, राहुल गर्ग, रॉकी यादव, अमित गुप्ता ने कहा है कि अगर इन नशेड़ी और अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो यह किसी बड़ी और संगीन वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम विंडो या एसपी ऑफिस से मार्क होकर कोई शिकायत नहीं आई है। शांति कालोनी के लोगों ने इसकी सीधी शिकायत चौकी को सौंपी है। इन अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जयनारायण, चौकी इंचार्ज बुडिय़ा गेट जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed