फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, hadsa

सड़क हादसों में पांच लोगों की गई जान,

Tue, 11 Oct 2016 12:43 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Tue, 11 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, hadsa
h - फोटो : h
अलग-अलग स्थानों पर हुए चार सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। संबंधित थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। सभी मामलों पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मिसरी का माजरा निवासी मोहित (20) व गांव का ही तेजपाल (38) राजमिस्त्री का काम करते थे। मंगलवार सुबह रोजाना की तरह शादीपुर काम पर गए थे। दोपहर के समय काम समाप्त कर दोनों एक बाइक पर सवार होकर गांव करेहड़ा में काम देखने के लिए जा रहे थे। खजूरी रोड पर जब उनकी बाइक शादीपुर श्मशान घाट के नजदीक पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रही पॉप्लर से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क के बीचों बीच जा गिरे। हादसे में बाइक चला रहे मोहित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


वहीं आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल तेजपाल को गंभीर हालत में राहगीरों ने ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया। जहां से उसे हालत गंभीर देखते पर चिकित्सकों द्वारा उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। रास्ते में अंबाला के नजदीक तेजपाल ने भी पीजीआई पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला देख लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत :
जगाधरी वर्कशॉप। नेशनल हाईवे 73 पर बाइपास पुल के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक मौत हो गई। युवक रामलीला देख घर लौट रहा था। बिहार के डूमरिया निवासी वीरू (23) विजय कॉलोनी में रहता था और एक फैक्ट्री में काम करता था। रविवार रात वह रामलीला देखकर वापस घर लौट रहा था। जब वह पैदल बाइपास पुल के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
खिजराबाद। नेशनल हाईवे 73ए पर खिजराबाद के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गांव जुब्बल निवासी रोहित ने खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव का 32 वर्षीय श्रवण शनिवार को बाइक से खिजराबाद गया था। शनिवार रात करीब दस बजे जब वह वापस लौट रहा था तो जगाधरी पौंटा साहिब नेशनल हाईवे 73ए पर खिजराबाद के नजदीक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने श्रवण को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


 अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग व्यक्ति की मौत :
बिलासपुर। वाल्मिकी बस्ती निवासी मंगल ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौ अक्तूबर को सुबह पांच बजे सैर करने के लिए निकला। इस दौरान उसने बिलासपुर रोड पर क्षत विक्षत हालत में एक दिव्यांग व्यक्ति का शव पड़ा देखा। उसके नजदीक उसकी तिपहियां साइकिल भी क्षतिग्रस्त पड़ी थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच में पता चला कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग व्यक्ति की मौत हुई है। जांच अधिकारी एएसआई गुरबख्श सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति की शिनाख्त बिलासपुर की गुलशन कॉलोनी निवासी राजकुमार (40) के रूप में हुई। राजकुमार की कस्बे में ही मोबाइल की दुकान है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय राजकुमार अपनी तिपहिया साइकिल पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed