फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, do samuday me vavad

कब्रिस्तान के नजदीक शव का संस्कार पर दो समुदायों में विवाद

Mon, 05 Dec 2016 11:55 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Mon, 05 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
बुड़िया में कब्रिस्तान के पास शव का संस्कार करने पर दो समुदायों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों समुदायों मे टकराव की स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत किया। जिसके बाद शव का संस्कार हो पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव में बुड़िया में मुस्लिम समुदाय के लोगों का एक कब्रिस्तान है। सोमवार को दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति की किसी कारण से मौत हो गई थी। समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान के नजदीक व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कब्रिस्तान के नजदीक शव के अंतिम संस्कार किए जाने की बात का पता चलते ही मुस्लिम समुदाय के लोग वहां पहुंच गए और विरोध करने लगे।
विज्ञापन


कुछ ही देर में दोनों समुदायों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों समुदायों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लेकिन पहले दोनों समुदायों में टकराव होता बुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों समुदायों के लोगों को समझाकर शांत किया। जिसके बाद एक समुदाय के लोगों ने शव को अंतिम संस्कार किया। थाना प्रभारी हरदीपेंद्र सिंह का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर जो कार्रवाई बनेगी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed