{"_id":"581e18074f1c1b452b435b1e","slug":"women-ear-gold-earing","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला के कानों से झपटी सोने की बालियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के कानों से झपटी सोने की बालियां
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मंडेबरी में एक युवक महिला के कानों से सोने की बालियां झपट कर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव मंडेबरी निवासी सुनीता ने थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन नवंबर को शाम छह बजे गांव में ही किसी काम से जा रही थी। इस दौरान पीछे से एक युवक आया और उनके कानों से सोने की बालियां झपटकर फरार हो गया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकडने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन