{"_id":"62938b12dec4f30ea97545ca","slug":"two-accused-arrested-for-demanding-extortion-from-businessman-in-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: व्यापारी से 50 लाख रंगदारी मांगने और फायरिंग के मामले में नरेंद्र राणा गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, गोली चलाने वाला अब भी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुनानगर: व्यापारी से 50 लाख रंगदारी मांगने और फायरिंग के मामले में नरेंद्र राणा गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, गोली चलाने वाला अब भी फरार
Sun, 29 May 2022 08:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 29 May 2022 08:32 PM IST
सार
पीवीसी शीट व्यापारी से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और शोरूम पर फायरिंग करने के मामला में पकड़े गए आरोपी यूपी के निवासी हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनानगर में पीवीसी (पोली विनाइल क्लोराइड) शीट व्यापारी लक्ष्मी गार्डन निवासी सुमित नरूला से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और उनके शोरूम पर फायरिंग करने के आरोप में एंटी बलगलरी स्टाफ की टीम ने नरेंद्र गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव बिजोपुर के सागर और सरसावा के थाना नागल के गांव बलसुआ निवासी दुष्यंत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी मोहित हांडा ने रविवार को इस केस के संबंध में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। गिरफ्तार दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव कुतुबपुर के रहने वाले नरेंद्र राणा की गैंग के सदस्य हैं। मुख्य आरोपी नरेंद्र राणा के कहने पर ही सारी वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट से दुष्यंत और सागर का पांच दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन चार दिन का ही मिला। दोनों से अभी गोली चलाने में इस्तेमाल की गई बाइक और रिवाल्वर के बारे में पता करना है। साथ ही नरेंद्र राणा कहां छिपा हुआ है इसकी भी आरोपियों से पूछताछ की जानी है।
विज्ञापन
एंटी बलगलरी स्टाफ के इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि फायरिंग करने से पहले नरेंद्र राणा और दुष्यंत, सुमित नरूला के घर और शोरूम की रेकी करके गए थे कि उन्हें कहां से शोरूम पर जाना है और फायरिंग के बाद किस रास्ते से फरार होना है। जिस दिन फायरिंग हुई उस दिन नरेंद्र राणा व दुष्यंत सरसावा में थे और वहीं से फोन पर सागर को जानकारी दे रहे थे। फायरिंग करने वाले बदमाशों ने अपने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। इसके अलावा बाइक पर नंबर भी नहीं था। इसलिए आरोपियों तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं था। मामले में नरेंद्र राणा के अलावा और कौन-कौन शामिल हैं इसका भी पता किया जा रहा है।
सागर चला रहा था बाइक, अभि ने चलाई थी गोली
एसपी ने बताया कि दुष्यंत और सागर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरसावा रोड स्थित अमृत सागर ढाबा से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नरेंद्र राणा ने दुष्यंत को रुपये का लालच देकर अपने साथ मिलाया था। 24 मई को सागर यमुनानगर की बैंक कॉलोनी के अभि के साथ सुमित नरूला के शोरूम के बाहर पहुंचा था। बाइक सागर चला रहा था। अभि पीछे बैठ कर गोली चला रहा था। फायरिंग करने के बाद आरोपी सुढल की तरफ फरार हो गए थे।
दुष्यंत ने चार दिन तक सागर को अपने घर ठहराया
दुष्यंत ने सागर को 21 से 24 मई तक अपने घर पर ठहराया हुआ था। इसके बाद वह सागर को रूड़की जाने वाली बस में बिठाकर आया था। एसपी ने बताया कि काला राणा पर उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या व फिरौती मांगने के चार व यमुनानगर समेत हरियाणा में 10 केस दर्ज हैं। नरेंद्र राणा व अभि की तलाश की जा रही है।
पहले रंगदारी मांगी, नहीं देने पर चलाई थी गोली
लक्ष्मी गार्डन निवासी सुमित नरूला की ससौली रोड पर गणेश ट्रेडर्स के नाम से पीवीसी (पोली विनाइल क्लोराइड) शीट की दुकान है। 22 मई को उनके पास करीब साढ़े आठ बजे अनजान नंबर से कॉल आई थी। काल करने वाले ने कहा था कि वह नरेंद्र राणा बोल रहा है। दोपहर 12 बजे तक 50 लाख रुपये दे देना। पैसा नहीं दिया, तो परिवार को खत्म कर देगा।
अगले दिन फिर दोपहर करीब डेढ़ बजे कालॅ आई। यह काल दूसरे नंबर से आई थी। सुमित ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने का पता लगने पर 24 मई की शाम को बाइक सवारों ने ससौली रोड स्थित सुमित नरूला के शोरूम पर फायरिंग कर दी। हालांकि तब नरूला वहां नहीं थे। रंगदारी मांगने के लिए जिन नंबरों से कॉल की गई थी, ट्रेस करने पर वह मैकेनिक व लेबर के निकले। उनके नंबर से बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी।