फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft, crime, police, yamunanagar, haryana

शिरड़ी गया आढ़ती का परिवार, पीछे घर से तीन लाख का सामान साफ

Sun, 18 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Sun, 18 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
theft, crime, police, yamunanagar, haryana
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
यमुनानगर। शहर की कालिंदी कॉलोनी में चोरों ने आढ़ती के घर में धावा बोलकर पांच हजार की नकदी सहित करीब तीन लाख के सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए। वारदात के समय परिवार धार्मिक स्थल शिरड़ी सुख समृद्धि की कामना करने के लिए गया हुआ था। पीछे चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी की घटना से तीन दिन पहले ही आढ़ती का बेटा मलयशिया गया था, जबकि दो दिन पहले पुत्रवधू अपने मायके देहरादून गई थी। चोरी का पता चलते ही शहर थाना पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


ग्रीन पार्क के नजदीक स्थित कालिंदी कॉलोनी निवासी सविता जायसवाल ने बताया कि उसका पति अनिल जायसवाल सब्जी आढ़ती है। इसी सिलसिले में वह नासिक गए हुए हैं। सविता ने बताया कि 14 सितंबर को वह भी अन्य परिजनों के साथ सुख समृद्धि की कामना के लिए धार्मिक स्थान शिरड़ी गई थी। उसी दिन उसका बेटा विक्रम काम के सिलसिले से मलयशिया चला गया। घर पर उसकी पुत्रवधू श्वेता और मां रह गई। 15 सितंबर को उसकी पुत्रवधू भी उसकी मां को लेकर अपने मायके देहरादून चली गई। उसने घर के सभी कमरों को लॉक किया और मकान की चाबी पड़ोसी को दे दी। जो घर के आंगन में साफ-सफाई करवा देती थी, ताकि गंदगी न हो।
विज्ञापन


सविता ने बताया कि रविवार अलसुबह करीब चार बजे वह शिरड़ी से घर आई, उसने पड़ोसी महिला से घर गेट की चाबी लेकर उसने गेट खोलने का प्रयास किया। लेकिन गेट अंदर से बंद था। मामला संदिग्ध होता देख वह छोटे गेट से घर के अंदर गई, तो उसने देखा कमरे के दरवाजे के ताले टूटे पड़े हुए थे। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। घर में कपड़े व अन्य सामान बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम बुलाई ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने संदिग्ध स्थानों से साक्ष्य जुटाए। देर शाम पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और अधिक हो सकती है चोरी हुए सामान की कीमत :
सविता ने बताया कि उसके कमरे में पांच हजार नकदी, पांच तोले सोना, चांदी की किट्टी व अन्य सामान गायब था। इसके अलावा बेटे के कमरे में भी कुछ कीमती सामान, नगदी व सोना रखा हुआ था, जो नहीं मिला। बेटे के कमरे से चोरी हुए सामान का पता मलयशिया गए बेटे या पुत्रवधू के आने पर ही पता चल पाएगा। इतना अनुमान है कि चोरी हुए सामान की कीमत और अधिक हो सकती है।

शनिवार रात को ही हुई चोरी :
सविता जायसवाल का कहना है कि उसकी पुत्रवधू मायके जाने से पूर्व घर की चाबी पड़ोसी महिला को देकर गई थे। 17 सितंबर दोपहर ढाई बजे पड़ोसी महिला गेट का ताला खोल कर सफाई करके गई थी। उस समय सब कुछ ठीक था। रविवार अलसुबह चार बजे वह आई, तो उस समय घर का सामान बिखरा पड़ा था। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरी शनिवार रात को हुई।

चार साल पहले भी हुई थी लाखों की चोरी :
सविता ने बताया कि चार साल पहले भी उनके घर में दिनदहाड़े पांच लाख रुपये की चोरी हुई थी। वह सुबह के समय आधे घंटे के लिए बाजार में खरीदारी करने के लिए गई थी। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए। उसी दिन बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया था।

औसतन दो चोरी हो रही रोजाना :
जिले में रोजाना की चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस केस दर्ज करने तक ही सीमित है। माहभर में चोरी की 50 से अधिक वारदातें सामने आ चुकी है। औसतन रोजाना दो चोरी की वारदातें हो रही हैं। दिन प्रतिदिन शहर में चोरियों का ग्राफ बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस का इस पर कोई कंट्रोल नहीं है।


कालिंदी कॉलोनी में चोरी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। घटना स्थल का जायजा लेने के बाद महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
देवेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed