फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft, atm cash ymunanagar

चोरों ने तोड़ा बीओआई का एटीएम, कैश बचा

Sun, 16 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sun, 16 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 बदमाशों ने शहर के व्यस्त मार्ग रेलवे रोड पर सिविल अस्पताल के सामने स्थित बैंक आफ इंडिया (बीआईओ) का एटीएम तोड़ डाला। उन्होंने एटीएम कक्ष में तोड़फोड़ की। एटीएम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन बदमाश कैश नहीं ले जा सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेलवे रोड पर सिविल अस्पताल के सामने बैंक आफ इंडिया का एटीएम है। सुबह लोगों को एटीएम कक्ष का शीशा टूटा मिला। लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो एटीएम भी टूटा हुआ था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने एटीएम टूटने की इसकी संबंधित कंपनपी एग्ट्रांसेक्ट टेक्नोलॉजी के एक्जीक्यूटिव देवेंद्र कुमार को दी। बदमाशों ने एटीएम कक्ष का शीशा और एटीएम का अगला हिस्सा तोड़ा दिया था। कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि एटीएम के अंदर रखा कैश सुरक्षित है। पुलिस ने कंपनी के एक्जीक्यूटिव देवेंद्र कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया।
विज्ञापन

आज खंगाली जाएगी सीसीटीवी फुटेज
बदमाशों ने पहले एटीएम कक्ष का शटर बंद किया, उसके बाद मशीन को तोड़ा। छुट्टी होने के कारण रविवार को पुलिस एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी फुटेज नहीं खंगाल पाई। अब पुलिस सोमवार को सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं था सिक्योरिटी गार्ड
वारदात के समय एटीएम कक्ष में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। हालांकि, प्रशासन ने एटीएम कक्ष और बैंकों में सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने के आदेश दिए हुए हैं। इसके बाद भी बैंक लापरवाही बरत रहे हैं।
सुरक्षित नहीं शहर के एटीएम और बैंक
एटीएम में तोड़फोड़ की यह पहली घटना की। कुछ माह पूर्व एमएलएन कॉलेज के नजदीक स्थित एसबीआई के एटीएम को तोड़ दिया गया था। दो साल पहले रादौर स्थित पीएनबी के एटीएम को ट्रैक्टर से उखाड़ कर चोर ले गए थे। बाद में खाली मशीन खेतों में पड़ी मिली थी।
एटीएम में तोड़फोड़ और चोरी की सूचना मिली थी। जांच में एटीएम के अंदर नकदी सुरक्षित मिली है। चोरी की कोशिश और तोड़फोड़ के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी।
रवि प्रकाश, जांच अधिकारी, थाना शहर यमुनानगर।



एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख 31 हजार निकाले

यमुनानगर। छप्पर स्थित पीएनबी के एटीएम में अज्ञात युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर हिमाचल के गांव सरवाला निवासी जगदीप सिंह के खाते से एक लाख 31 हजार रुपये निकलवा लिए। पता चलने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना छप्पर पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव सरवाला निवासी जगदीप सिंह ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 सितंबर को किसी काम से थाना छप्पर आया था। इस दौरान उसे पैसे की जरूरत पड़ी। वह छप्पर में लगे पीएनबी के एटीएम से पैसे निकलाने लगा, तो पैसे नहीं निकले। इसी दौरान वह जांच करने लगा तो वहां एक युवक आया। आरोपी युवक पैसे निकलवाने में उसकी सहायता करने लगा। आरोपी युवक ने उसके कार्ड को एटीएम में डाला और पैसे निकालने के लिए उसका पासवर्ड पूछा तो उसने पासवर्ड बता दिया। इसके बाद आरोपी ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और मौके से चला गया। कुछ दिन बाद वह एटीएम से पैसे निकलवाने लगा तो उससे पैसे नहीं निकले। जांच करने पर पता चला कि एटीएम कार्ड गलत है। जब उसने बैंक में जाकर अकाउंट में पैसे चेक किए तो खाते से एक लाख 31 हजार रुपये निकला लिए थे। यह पता चलते ही उसने इसकी सूचना परिजनों और छप्पर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed