{"_id":"57016aeb4f1c1b022ac81197","slug":"theaf-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर से तार व उपकरण चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसफार्मर से तार व उपकरण चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
चोर पकड़े
- फोटो : yamunanagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। ट्रांसफार्मरों से उपकरण व तार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी पंचकूला व दूसरा हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। इन आरोपियों ने बिलासपुर व साढ़ौरा क्षेत्र से चोरी की पांच वारदातें कबूली हैं।
पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम ने जिले में रात के समय बिजली की लाइन काटकर खेतों में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से तांबे की तार व उपकरण चोरी करने वाले आरोपी पंचकूला निवासी अमर सिंह उर्फ अमरा उर्फ सोनू व हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी नील कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो इन्होंने बिलासपुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों से तार व उपकरण चोरी करने की चार व साढ़ौरा क्षेत्र में एक वारदात कबूल की है। आरोपियों से चोरी की हुई ट्रांसफार्मर की तार बरामद कर ली गई हैं।
- इन मामलों में चोरी की बात कबूली
थाना बिलासपुर में 26 जनवरी को मुकदमा नंबर 18/16, 9 जनवरी को मुकदमा नंबर7/16, 29 जनवरी को मुकदमा नंबर 19/16 व 17 फरवरी को मुकदमा नंबर 29/16 दर्ज किया गया था। वहीं थाना साढौरा मेें 8 फरवरी को मुकदमा नंबर मुकदमा दर्ज है।