{"_id":"660ec730077774a70107fdee","slug":"ten-day-old-child-murdered-in-yamunanagar-of-haryana-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल दहलाने वाला मामला: जन्म देने के दस दिन बाद बेटे की गला रेतकर हत्या, मां पर आरोप, कपड़े की गठड़ी में बांधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल दहलाने वाला मामला: जन्म देने के दस दिन बाद बेटे की गला रेतकर हत्या, मां पर आरोप, कपड़े की गठड़ी में बांधा
Thu, 04 Apr 2024 08:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 04 Apr 2024 08:58 PM IST
सार
यमुनानगर की शिवपुरी बी कॉलोनी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 22 मार्च को ही सिविल अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। दो अप्रैल को हत्या की गई है। हत्या के बाद पुलिस कार्रवाई के डर से परिजनों ने आनन फानन बच्चे का शव दफना दिया था।
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद सदमे में परिवार के लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की शिवपुरी बी कॉलोनी में नवजात बच्चे की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नवजात बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बच्चा कपड़े की गठड़ी में बंधा हुआ मिला। नवजात के पिता ने उसे जन्म देने वाली मां पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वहीं, बच्चे की मां ने अपने पति पर आरोप जड़े हैं। पुलिस कार्रवाई के डर से परिजनों ने आनन फानन बच्चे को दफना दिया। घटना दो अप्रैल की है। गुरुवार को मृतक बच्चे के पिता ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
जिसके बाद मामला खुला। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने बच्चे को शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी सुमित कुमार ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पांच साल पहले अंबाला के आधोई गांव निवासी कोमल के साथ शादी हुई थी। इस शादी से उनके पास दो वर्ष का बेटा है। पत्नी दूसरी बार गर्भवती हुई। दो मार्च को उसकी पत्नी कोमल ने सिविल अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था।
उसके बेटे का जन्म आठवें महीने में ही हो गया था। जिसके चलते डॉक्टरों की निगरानी में 22 मार्च तक उसके नवजात बच्चे को सिविल अस्पताल में रखा गया। 24 मार्च को सिविल अस्पताल से उसे छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी व नवजात बच्चे को अस्पताल से घर लेकर आ गया था। वे तीनों एक ही कमरे में सोते हैं।
दो अप्रैल की सुबह जब वह उठा तो उसकी पत्नी उसके पास लेटी हुई थी, लेकिन बच्चा लापता था। जब उन्होंने उसकी तलाश की वह पुराने कपड़ों की गठड़ी में मृत हालत में बंधा हुआ मिला। बच्चे की नाक, मुंह व कान में रूई ठूंसी हुई थी। उसके गले पर काटने के निशान थे।
इसके बाद वह और उसके परिवार सदस्य उसे ससौली स्थित श्मशान घाट में दबाकर आ गए थे। अब उसे पता चला है कि उसके नवजात बच्चे की हत्या उसकी पत्नी कोमल ने की है। गांधी नगर थाना पुलिस ने सुमित की शिकायत पर उसके नवजात बेटे की हत्या के आरोप में पत्नी कोमल पर हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पत्नी बोली- रात तीन बजे दूध पिलाकर लिटाया था बेटे को
सुमित का आरोप है कि दो अप्रैल की रात को उसकी पत्नी कोमल ने ही उसके नवजात बेटे को गला रेतकर मारा। सुबह होने पर उसने बच्चे के गुम होने का झूठा शोर मचा दिया। जब तलाश की तो बच्चे का शव कपड़ों में लिपटा मिला। बच्चे की नाक, मुंह व कान में रूई ठूंसी हुई थी। वहीं पत्नी का आरोप है कि उसका पति सुमित नशे का आदी है। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। दो अप्रैल की रात को वह कमरे में सोई थी। रात करीब तीन बजे उसने अपने बेटे को दूध पिलाया। इसके बाद उसे बेड पर लिटा दिया। सुबह जब आंख खुली बेड पर उसका बच्चा नहीं था। उन्होंने उसकी तलाश की। इधर उधर देखा तो बच्चे का शव कपड़ों की गठड़ी में लिपटा हुआ मिला। तब पुलिस कार्रवाई के डर से उसके पति व अन्य परिजनों ने आनन फानन में बच्चे के शव को दफना दिया।
गांधीनगर थाना प्रभारी महरूफ अली का कहना है कि गुरुवार को मृतक बच्चे के पिता सुमित ने थाने में अपने बेटे की गला रेत कर हत्या करने की शिकायत दी। शिकायत में उसने अपनी पत्नी कोमल पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज कर लिया है। उपायुक्त के आदेशों पर मजिस्ट्रेट नियुक्ति के बाद दफनाए गए बच्चे के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।