फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   School partner missing from Kaithal found dead in Yamunanagar

कैथल से लापता स्कूल पार्टनर की यमुनानगर में मिली गर्दन कटी लाश

Sun, 17 Jan 2021 02:32 PM IST
ajay kumar निरंजन कुमार राणा, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
निरंजन कुमार राणा, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Jan 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
School partner missing from Kaithal found dead in Yamunanagar
कार में मिली लाश। - फोटो : अमर उजाला

कैथल के सीवन से लापता श्री गुरूनानक गर्ल्स पब्लिक स्कूल के पार्टनर जयपाल नैन की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। यमुनानगर में आवर्धन नहर के किनारे कार में शव पड़ा मिला। टोडरपुर गांव के समीप नहर के किनारे कच्चे रास्ते में कार नंबर पीबी 13 एआर 3637 कीचड़ में धंसी मिली है। इसी कार की अगली सीट पर जयपाल का गर्दन कटा शव भी मिला। 

विज्ञापन


राहगीरों ने गाड़ी फंसी देखी तो वे कार के पास पहुंचे तो उन्हें कार में खून के धब्बे और शव पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाया तो एक फैक्टरी के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। डीएसपी और सीआईए प्रभारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पास मिले कागजात की जांच करने पर उसकी पहचान जयपाल नैन के रूप में हुई। इस संबंध में जयपाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट शनिवार रात को कैथल के सीवन थाने में दी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-19 निवासी बलविंद्र ने बताया था कि उसका अपना पिसोल में श्री गुरूनानक गर्ल्स पब्लिक स्कूल है। 16 जनवरी को सुबह माडल टाउन निवासी स्कूल पार्टनर जयपाल नैन स्कूल आया था और छुट्टी होने के बाद अपनी कार नंबर पीबी 13एआर 3637 लेकर स्कूल से कैथल की ओर चला गया। जो कि अपने घर जाने की बात कह कर निकला था लेकिन घर नही पहुंचा। जिसकी हमने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। स्कूल पार्टनर जयपाल नैन का मोबाइल नंबर भी शाम चार बजे से बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जयपाल का शव यमुनानगर से बरामद होने पर पुलिस ने इसकी सूचना सीवन पुलिस और परिजनों को भिजवाई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। 


डीएसपी सुभाषचंद का कहना है कि कार में शव मिलने की जानकारी एक फैक्टरी संचालक ने दी थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जांच में पता चला है कि मृतक जयपाल नैन कैथल का रहने वाला था और शनिवार दोपहर से लापता था। इस संबंध में सीवन थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया था। शव  मिलने की जानकारी कैथल पुलिस और परिजनों को भिजवा दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed