{"_id":"572e43bd4f1c1be5715cd55b","slug":"retrnig-court-two-brothers-beaten-yamuna-nagar-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी से लौट रहे भाइयों पर हमला, दोनों गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी से लौट रहे भाइयों पर हमला, दोनों गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 08 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर कोर्ट में पेशी से लौट रहे दो भाइयों पर कुछ लोगों ने गांव मलिकपुर बांगर के पास हमला कर दिया। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बिलासपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर यमुनानगर रेफर कर दिया गया।
मामले की शिकायत पुलिस बिलासपुर को दे दी गई है।
बोंबेपुर गांव निवासी इकराम ने बताया कि भाई कुर्बान, शौकीन व रिजवान बिलासपुर कोर्ट में गए थे। बीती 15 मार्च 2016 को उनका झगड़ा हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों पर पुलिस ने मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
मारपीट के इसी मामले में तीनों की शनिवार को कोर्ट में तारीख थी। पेशी के बाद कुर्बान व शौकीन एक मोटरसाइकिल पर घर आ रहे थे, जबकि उनके पीछे रिजवान अलग बाइक पर आ रहा था। इकराम ने बताया कि मलिकपुर बांगर के पास दिलशाद, अकरम, आशिक अली, मेहरबान, सलमान, शमशाद ने टाटा सूमो को कुर्बान की बाइक के के आगे लगा दिया और बाइक के पीछे आल्टो कार लगा दी। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपियों ने दोनों भाइयों को टाटा सूमो में डालने की कोशिश भी की, तभी रिजवान भी वहां पहुंच गया। उसने वहां शोर मचा दिया और तुरंत पुलिस कंट्रोल मे सूचना दी। शोर सुनकर अन्य लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख कर हमलावर वहां से फरार हो गए। आस पास के लोगों की मदद से घायल दोनों भाइयों को बिलासपुर सामुदायिक केंद्र में लेकर गए। जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
पहले भी हो चुका है झगड़ा:
इकराम ने बताया कि आरोपी पहले भी दो बार उनसे झगड़ा कर चुके हैं। बीती 15 मार्च को आरोपियों ने उन पर हमला किया था। इससे पहले 25 जुलाई 2015 की रात को भी आरोपियों ने उन पर हमला किया था। खिजराबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। ये मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है ।
ब्यान लेकर करेंगे कार्रवाई: दयालचंद
बिलासपुर थाना प्रभारी दयालचंद ने बताया कि झगड़े की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम घायलों के बयान लेने के लिए ट्रामा सेंटर गई थी। डाक्टर के मुताबिक अभी वे बयान देने की स्थिति में नहीं है। रविवार को घायलों के बयान लिए जाएंगे। उनके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।