फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   retired vigilance sub-inspector committed suicide in Yamunanagar, shooting himself with licensed gun

Yamunanagar: विजिलेंस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर ने किया सुसाइड, लाइसेंसी दुनाली से खुद को मारी गोली

Sun, 09 Nov 2025 02:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 09 Nov 2025 02:14 PM IST
सार

सरदार कंवर सिंह 14 साल पहले विजिलेंस से सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। मृतक के पास दो बेटियां हैं। जिन्होंने पुलिस को बताया कि पिता घर से थोड़ी दूरी पर ही पशु बाड़े में गए थे।

विज्ञापन
retired vigilance sub-inspector committed suicide in Yamunanagar, shooting himself with licensed gun
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमंडल व्यासपुर के गांव धर्मकोट में विजिलेंस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर 72 साल के सरदार कंवर सिंह ने खुद को गोली मार ली। वह आज सुबह पशु बाड़े में गए थे। जहां पर उन्होंने खुद को अपनी लाइसेंसी दुनाली से गोली मार ली। उन्होंने बंदूक को अपनी गर्दन के पास सटाया और पांव के अंगूठे से ट्रिगर दबा दिया। इससे गोली उनके सिर से आरपार हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पर पहुंचे तो उन्हें खून से लथपथ देखा। थाना व्यासपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रास्ते को लेकर भी चल रहा था विवाद
सरदार कंवर सिंह 14 साल पहले विजिलेंस से सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। मृतक के पास दो बेटियां हैं। जिन्होंने पुलिस को बताया कि पिता घर से थोड़ी दूरी पर ही पशु बाड़े में गए थे। जहां पर वह खून से लथपथ पड़े मिले। जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक का रास्ते को लेकर गांव में ही किसी के साथ विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


जिसे लेकर वह काफी परेशान थे। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। जिन लोगों के साथ विवाद चल रहा था उनसे भी पुलिस पूछताछ करेगी। फिलहाल थाना व्यासपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही उनकी दुनाली बंदूक को भी कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed