{"_id":"ca2514d71149cf3ac5e95eafacc2daec","slug":"rap-ymn-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नाबालिग से दुराचार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर नाबालिग से दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना छप्पर के एक गांव में एक युवक ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच करवाई जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक गांव निवासी 16 वर्षीय लड़की ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुरुक्षेत्र के एक गांव का युवक उसे कई दिन से परेशान कर रहा था। 23 अगस्त को उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान आरोपी युवक उनके घर पर आ गया। आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।
आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन घर पहुंचे और उसे पुलिस थाने लेकर गए। छप्पर थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।