फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rad in frod docter clinic

पांच सौ रुपये की दवा देकर करता था बेटा होने का दावा

Wed, 18 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Wed, 18 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार शाम को रटौली गांव में झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा। आरोपी मौके से भाग गया। टीम ने इसकी जानकारी फर्कपुर पुलिस को दी। टीम देर शाम तक कार्रवाई में जुटी थी। झोलाछाप के क्लीनिक पर टीम ने एक महिला को नकली ग्राहक बनाकर भेजा था। आरोपी की पहचान गुरप्रेम सिंह निवासी रामनगर जगाधरी वर्कशाप के रूप में हुई है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. पुनीत कालरा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि रटौली गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर लड़का होने की दवा देता है। इसके बाद एक महिला को नकली ग्राहक बनाकर डॉक्टर के पास भेजा। महिला ने उसे बताया कि वह गर्भवती है और लड़का चाहती है। डॉक्टर ने दावा किया कि उसे लड़का होने की दवा देगा, जिससे उसके घर बेटा ही होगा। उसने इस दवा की कीमत पांच सौ रुपये बताई।
विज्ञापन


टीम ने मंगलवार शाम उस महिला को दोबारा आरोपी डॉक्टर के पास भेजा। जहां आरोपी ने पांच सौ रुपये लेकर दवा दे दी। साथ ही महिला को बताया कि उसे गर्भपात करवाना होगा, ताकि उसे आगे लड़का ही होगा। आरोपी ने जबरन महिला के गुप्तांग में गर्भपात की दवा रखने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह से विभागीय टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई जिसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. पुनीत, एमओ डॉ. चारू व ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर रितु शामिल थीं। टीम को देखते ही आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत भी होगी कार्रवाई
टीम ने फर्कपुर पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई शुरू कर दी। डॉ. पुनीत ने बताया कि काउंटर में बने गल्ले से पांच सौ रुपये बरामद हुए। यह नोट हस्ताक्षर कर नकली महिला ग्राहक को दिया गया था, जिसे नकली ग्राहक ने दवा लेकर पैसे डॉक्टर को दिए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट, एमटीपी व अन्य धाराओं के तहत पुलिस को शिकायत दी जाएगी। इसके अलावा आरोपी बिना अनुमति के प्रेक्टिस भी कर रहा है। उसके खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

सालों से दुकानदारी, लेकिन बोर्ड तक नहीं
जिस दुकान में आरोपी काम कर रहा था, वहां पर बोर्ड भी नहीं है। जिससे पता नहीं चला कि आरोपी का नाम पता क्या है। हालांकि पास ही लाल रंग की कार खड़ी थी। बताया गया है कि यह कार आरोपी की है। आरंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी का नाम गुरप्रेम सिंह निवासी राम नगर जगाधरी वर्कशाप है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी करीब दो दशक से यहां पर काम कर रहा है। अब उसने गांव के पास ही अपना मकान भी बना लिया है। विभाग की टीम ने दुकान से अन्य दवाएं भी बरामद की हैं।  


शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई
थाना फर्कपुर के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम दवाओं की जांच कर रही है। अब तक उन्हें शिकायत नहीं मिली है। विभाग की ओर से जो शिकायत मिलेगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed