फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pregnant woman was locked in a room and beaten up In Yamunanagar

Yamunanagar: तीन माह की गर्भवती महिला को कमरे में बंद करके पीटा, महिला का आरोप, ससुराल वाले मांग रहे थे...

Sat, 29 Apr 2023 04:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 29 Apr 2023 04:39 PM IST
सार

थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में जगाधरी के तिलक नगर निवासी स्माइली वालिया ने बताया कि उसकी शादी अक्तूबर 2020 में इंदिरा गार्डन के दीक्षित थापर से हुई थी। उसके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं। गरीब परिवार से होने के बावजूद पिता ने उसकी शादी धूमधाम से की।

विज्ञापन
pregnant woman was locked in a room and beaten up In Yamunanagar
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यमुनानगर में महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मायके वालों से पांच लाख रुपये मांगने व गर्भावस्था में उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुराल वालों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में जगाधरी के तिलक नगर निवासी स्माइली वालिया ने बताया कि उसकी शादी अक्तूबर 2020 में इंदिरा गार्डन के दीक्षित थापर से हुई थी। उसके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं। गरीब परिवार से होने के बावजूद पिता ने उसकी शादी धूमधाम से की। शादी में हर प्रकार का जरूरी सामान दिया था। शादी के कुछ माह बाद ही उसकी सास विम्मी थापर ने उसके गहने यह कह कर ले लिए थे उन्हें लॉकर में रखेंगे।
विज्ञापन


परंतु तब से अब तक उसके गहने उसे वापस नहीं किए। धीरे-धीरे उसे शादी में कम दहेज लाने को लेकर ताने मारे जाने लगे। उसे पति, सास, व ननद हर्षिता ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। यह बात उसने मायके वालों को बताई तो उन्होंने एसपी को शिकायत कर दी। तब ससुराल वालों ने आश्वासन दिया था कि वह दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे। थोड़े दिन बाद फिर से उसे परेशान किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त तीनों के अलावा ससुर इंद्रजीत थापर ने भी उससे रुपये मांगने शुरू कर दिए। आरोप है कि ससुराल वाले पति का व्यापार शुरू कराने के लिए उसके पिता से पांच लाख रुपये मांगने लगे। इस दौरान वह तीन माह की गर्भवती हो गई। 15 अगस्त 2022 को उक्त लोगों ने उससे कहा कि वह अभी बच्चा नहीं चाहते। उनकी एक डॉक्टर से जान पहचान हैं। जिससे वह बच्चे की लिंग जांच कराएंगे। यदि लड़का हुआ तो वह रख लेंगे।


यदि लड़की हुई तो गर्भपात करवा देंगे। परंतु उसने ऐसा करने से मना कर दिया। जिस पर आरोपियों ने उसके साथ कमरे में बंद करके मारपीट की। उसे कमरे में बंद कर दिया। यह बात उसने मोबाइल पर अपने पिता को बताई। वह उसे मिलने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। उसने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पिता उसे सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे तीन दिन बाद छुट्टी मिली। तब से वह अपने पिता के घर पर ही रह रही है। पुलिस ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed