{"_id":"5835dcdc4f1c1be73413bcd4","slug":"police-hunderd-wall-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस थाने से मात्र सौ मीटर दूर दीवार में सेंध लगा चोरों ने खंगाला बैंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस थाने से मात्र सौ मीटर दूर दीवार में सेंध लगा चोरों ने खंगाला बैंक
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
गिन्नी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिजराबाद पुलिस थाने से मात्र सौ मीटर दूर स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की दीवार में सेंध लगा चोरों ने बैंक को खंगाल डाला। बैंक के स्ट्रांग रूम का ताला ना टूटने की वजह से चोर कैश निकालने में कामयाब नहीं हुए और लॉकर के दरवाजे का हैंडल तोड़कर फरार हो गए। रात 12 बजे के बाद की बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्डिंग नहीं मिली। बुधवार सुबह स्वीपर के आने पर पता चला कि बैंक में सेंधमारी हुई है। घटना की सूचना खिजराबाद पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर खिजराबाद पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्कवायड ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार सुबह लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर स्वीपर सोनू बैंक में आए और साफ सफाई करने लगे। बैंक में फील्ड ऑफिसर और बैंक मैनेजर की सीट के पास बिखरे पड़े कागजातों को देखकर उसने बैंक के उच्चाधिकारियों को सूचित किया और मौके पर पहुंचे डिप्टी मैनेजर जेपी सुरजा व फील्ड ऑफिसर ताराचंद आदि ने पुलिस को बैंक में सेंधमारी की सूचना दी। उन्होंने देखा कि बैंक की पीछे की दीवार में चोरों ने सेंध की हुई थी। बैंक में कागजात बिखरे पड़े हुए थे। स्ट्रांग रूम के ताले को तोड़ने का प्रयास किया हुआ था। स्ट्रांग रूम के लॉकर का हैंडल टूटा हुआ था।
बैंक में रखी हुई थी स्ट्रांग रूम की चाबी :
जांच करने पर पाया कि चोरों ने बैंक की पीछे वाली दीवार में छेद किया और बैंक के अंदर प्रवेश किया। बैंक से मिली जानकारी के अनुसार स्टोर रूम की चाबी बैंक में ही रखी जाती है। चोरों द्वारा स्ट्रांग रूम की चाबी देखने का प्रयास किया गया। जिससे बैंक मैनेजर और फील्ड ऑफिसर की सीट पर पड़े कागजातों को खुर्द बुर्द किया गया और चाबी मिलने के बाद स्ट्रांग रूम का ताला खोलने की कोशिश की गई, लेकिन चोर नाकामयाब रहे। स्ट्रांग रूम के लॉकर का हैंडल टूटने के बाद ही चोर चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे पाए।
विज्ञापन
बैंक के सामने ही खड़ी होती है पीसीआर :
जिस बैंक में ये घटना हुई है वहां से मात्र सौ मीटर की दूरी पर खिजराबाद पुलिस थाना है और पुलिस कर्मियों का बैंक के आस पास से लगभग आना जाना लगा ही रहता है। रात के समय गश्त करने पर पुलिस की पीसीआर इसी बैंक के सामने खड़ी होती है, बावजूद इसके बैंक में सेंधमारी की घटना घटित हो गई। चोरों द्वारा बैंक की दीवार को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया है और दीवार तोड़ने पर काफी शोर भी होता है बावजूद इसके वहां किसी ने नहीं सुना। जबकि थाना प्रभारी का कहना है कि वो ज्यादातर इस बैंक के पास गश्त करते रहते हैं और आजकल नोटबंदी को लेकर भी बैंक के पास पुलिस कर्मचारी रहते हैं।
बैंक के चारों ओर हैं अव्यवस्था :
जिस जगह से चोरों ने सेंधमारी की है वो जगह बैंक के पिछले हिस्से की है और वहां काफी मात्रा में कबाड़, झाडिय़ां, कूड़ा-कर्कट आदि पड़ा हुआ है जहां किसी का ध्यान नहीं जाता और बैंक की ओर से भी सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए गए हुए थे।
नहीं बजा सायरन :
खिजराबाद स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला में सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए सुरक्षा के स्थाई और मजबूत प्रबंध नहीं किए गए हैं। किसी भी बड़े संस्थान में चोरी, आगजनी आदि की घटनाएं होने पर सायरन लगा हुआ होता है लेकिन खिजराबाद स्थित बैंक में सायरन नहीं बजा और सुबह लगभग 11 बजे सायरन का ट्रायल लिया गया कि वो बजता है या नहीं। लेकिन सायरन नहीं बजा।
बैंक में लेनदेन करने वालों को होगी परेशानी :
नोटबंदी के चलते सुबह से ही पैसों का लेनदेन करने वालों की बैंक के बाहर भीड़ लगनी शुरू हो गई थी, लेकिन बैंक कर्मचारियों द्वारा सबको वापस भेज दिया गया। ग्रामीण क्षेत्र में स्टेट बैंक आफ पटियाला में सबसे अधिक खाताधारक हैं और सुबह से ही सभी बैंकों को छोड़कर इस बैंक में काफी लंबी लाईन लगनी शुरू हो जाती है और शाम तक लाईन लगी रहती है। चोरी की वारदात के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अज्ञात पर केस दर्ज, चोरों की तलाश जारी
खिजराबाद थाना प्रभारी विरेद्र राणा का कहना है कि चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई है। चोर स्ट्रांग रूम तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए। जिससे बैंक का कैश बच गया। बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बैंक मैनेजर सोनी जैन का कहना है कि बुधवार सुबह बैंक के कर्मचारियों ने उनको फोन पर बैंक में चोरी की सूचना दी। सुरक्षा के लिहाज से बैंक में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। रात 12 बजे तक की रिकार्डिंग सीसीटीवी में है, लेकिन उस समय तक बैंक में चोरी संबंधित कोई दृश्य नहीं आया।