फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news ymn

कोर्ट केस वापस न लेने पर मारपीट

Fri, 26 Feb 2016 12:34 AM IST
यमुनानगर/ब्यूराो
यमुनानगर/ब्यूराो Updated Fri, 26 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
news ymn
बेलगढ़ निवासी एक महिला ले ससुराल पक्ष के लोगों के साथ चल रहे कोर्ट केस को वापस न लेने पर देवर व एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी डॉ. अरुण नेहरा को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2012 में करनाल के गांव रायपुर उड़ान में हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर वर्ष 2013 में उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। तब से मामला कोर्ट में चल रहा है। बीती 25 जनवरी को वह कोर्ट में अपने पति के खिलाफ अपील डालने के बाद घर वापस जा रही थी। जब वह जगाधरी कोर्ट से बाहर निकली तो वहां पर उसे उसका देवर मिल गया। आरोप है कि उसके देवर ने उसे कोर्ट से केस वापस लेने का दबाव दिया। उसके साथ एक व्यक्ति और भी था। उसने जब केस वापस लेने से मना किया तो आरोपी ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह बस में बैठकर खिजराबाद पहुंच गई। यहां से वह मैक्सी कैब से बेलगढ़ पहुंची। यहां से जब वह पैदल घर की तरफ जा रही थी तो पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे टक्कर मार दी। महिला का आरोप है कि टक्कर मारने वालों में एक उसका देवर भी शामिल था। आरोप है कि उसके देवर ने जानबूझकर उसे टक्कर मारी। आरोपियों ने उसे धमकाया कि यदि तूने केस वापस नहीं लिया तो वे उसे व उसके परिवार को जान से मार देंगे। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों ने उसे खिजराबाद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका मेडिकल हुआ। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई सुनवाई नहीं की। परेशान होकर गुरुवार को महिला ने शिकायत एसपी को दी। महिला ने एसपी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed