फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   New plan for police to curb snatching incidents in Yamunanagar, ambushed in civil uniform

Yamunanagar: स्नेचिंग की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को नया प्लान, सिविल वर्दी में घात लगाकर बैठी

Fri, 26 May 2023 03:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 26 May 2023 03:52 PM IST
सार

यमुनानगर के मॉडल टाउन छोटी लाइन छोटी लाइन में एक बिना नंबर की प्लसर बाइक पर एक युवक आकर रूकता है अपने दूसरे साथी का इंतजार करने लगा। तभी घातक लगाकर सिविल वर्दी में बैठे दोनों पुलिसकर्मी भी तेजी से अपनी बाइक पर उसके पास पहुंचे और उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
New plan for police to curb snatching incidents in Yamunanagar, ambushed in civil uniform
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यमुनानगर की मॉडल टाउन में स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए शुक्रवार को पुलिस एरिया में सिविल वर्दी में घात लगाकर बैठी। इस ट्रैप में दो बदमाश फंस भी गए थे। लेकिन बाद में दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए। दरअसल, मॉडल टाउन में कई दिनों से स्नेचिंग की वारदातें सामने आ रही थी। इसी के चलते पुलिस द्वारा ट्रैप अभियान चलाया हुआ था। 

विज्ञापन


पुलिसकर्मी तेजी से बाइक पर पहुंचे
इसी कड़ी के तहत मॉडल टाउन छोटी लाइन छोटी लाइन में एक बिना नंबर की प्लसर बाइक पर एक युवक आकर रूकता है अपने दूसरे साथी का इंतजार करने लगा। तभी घातक लगाकर सिविल वर्दी में बैठे दोनों पुलिसकर्मी भी तेजी से अपनी बाइक पर उसके पास पहुंचे और उसे दबोच लिया। हालांकि इस दौरान बदमाश ने पुलिसकर्मियों से छुटने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन कर्मचारियों ने उसकी पिटाई की और उसका मोबाइल ले लिया।
विज्ञापन


बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार
इसके बाद पुलिस ने बदमाश को अपने दूसरे साथी को भी कॉल कर यहां आने के लिए बोला। कॉल करने के बाद दूसरा बदमाश भी आ गया। अभी पुलिसकर्मी दबोचे गए दोनों बदमाशों को स्नेचिंग की वारदात के बारे में पूछ ही रहे थे, तभी एक बदमाश ने पुलिसकर्मी पर पंच से कई बार हमला कर दिया और छुटकर फरार हो गया। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि सूचना थी एक बदमाश को पुलिस ने काबू कर लिया, लेकिन बताया ये जा रहा दूसरा बदामश भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बदमाशों के फरार होने पर चला सर्च अभियान
जैसे ही दूूसरा बदमाश भी पुलिस हिरासत से फरार हो गया, तभी शहर की अन्य पुलिस को भी मॉडल टाउन में बुला लिया गया। इस दौरान मॉडल टाउन को सील कर हर जगह पर सर्च अभियान को चला दिया गया। अलग-अलग थानों से पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों की तलाश में जुट गई। यहां तक मॉडल टाउन में सूने पड़े घरों को भी खंगाला गया। ऐसे में एक घर तो ऐसा था जहां पर पुलिस द्वारा आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने उस घर को चारों तरफ से घेर लिया और किसी तरह से दाखिल हुई। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। 


जांच अधिकारी के अनुसार
कई दिन से स्नेचिंग की वारदातें हो रही थी। ऐसे बदमाशों को पकड़ने के लिए सीआईए ने एरिया में अपने-अपने ट्रैप लगाए हुए थे। इस दौरान कुछ के ऊपर डाउट हुआ जैसे उन्हें काबू करने की कोशिश की गई तो वे फरार हो गए। अभी सर्च अभियान जारी है। -कवलजीत सिंह, हेड क्वार्टर डीएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed