फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   mlikpur,bangar,land,kher

मलिकपुर बांगर में पंचायती भूमि से काटे खैर के पेड़

Sun, 18 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sun, 18 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
 ब्लॉक छछरौली के गांव मलिकपुर बांगर की पंचायती भूमि से किसी ने करीब सौ से अधिक खैर के पेड़ काट लिए। इस संबंध में पंचायत द्वारा प्रस्ताव पास कर बीडीओ को सौ पेड़ काटे जाने की शिकायत दी गई। किंतु ग्रामीणों का आरोप है कि चोरी से काटे गए पेड़ों की संख्या ज्यादा है व ये एक रात में नहीं बल्कि कई रोज से रात में काटे जा रहे थे। पंचायत द्वारा इसकी शिकायत देने तक पूरे पंचायती जंगल से खैर काट जा चुका था।
विज्ञापन

बता दें कि छछरौली व खिजराबाद क्षेत्र में खैर तस्कर सक्रिय हैं और वह जंगल ही नहीं पंचायती भूमि से भी चोरी से खैर के पेड़ काटने में परहेज नहीं कर रहे हैं। खैर की लकड़ी की कीमत करीब सात हजार रुपये प्रति क्विंटल है और एक पेड़ से लगभग तीन क्विंटल लकड़ी निकल आती है। प्रतिदिन खैर तस्कर कहीं न कहीं से खैर की लकड़ी को काट कर तस्करी कर रहे हैं। इसको लेकर वन विभाग की ओर से भी शिकंजा कसा जा रहा है, बावजूद इसके खैर तस्करी पर अंकुश नहीं लग रहा है। मलिकपुर बांगर से पंचायती भूमि से इतने अधिक पेड़ों के काटे जाने से हर कोई हैरान है। ग्रामीणों ने माने तो पंचायती भूमि से काटे गए पेड़ों की संख्या सौ से अधिक है, किंतु पंचायत की ओर से करीब सौ पेड़ों के चोरी से काटे जाने की ही शिकायत दी गई है। स्थानीय किसानों का कहना है कि जब वह खेतों में रात के वक्त फसल में पानी देते हैं तो जंगल से लकड़ी कटने की आवाजें आती हैं व इतने अधिक पेड़ों का कटना एक रात का काम नहीं है। पंचायत को इसकी भनक तब लगी, जब लगभग पूरे पंचायती जंगल से खैर काटा जा चुका था। उधर, वन विभाग द्वारा किसी भी खैर की जड़ पर डीआर रिपोर्ट नहीं बनाई गई। जबकि नियमानुसार यदि जंगल या सेक्शन चार के तहत पेड़ चोरी से काटे लिए जाते हैं तो वन विभाग द्वारा एक डैमेज रिपोर्ट बनाई जाती है। लेकिन पेड़ों पर वन विभाग ने अपना नंबर अंकित नहीं किया और पिछले कुछ माह से कटे हुए पेड़ों की जड पर भी विभाग द्वारा नंबर अंकित नहीं किया गया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी नहीं है। फिर भी वह कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जांच कराएंगे।
एमपी शर्मा, संरक्षक, वन विभाग।

पंचायती जमीन से किसी ने चोरी से खैर के पेड़ काटे लिए, जिनकी संख्या लगभग सौ है। इस बारे में पंचायत ने प्रस्ताव पास कर बीडीओ को शिकायत दे दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार, सरपंच, मलिकपुर बांगर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed