{"_id":"586d405e4f1c1b945d1593ef","slug":"marrige-child-girl-kidnep","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थ नगर कालोनी में एक युवक ने कॉलोनी में ही रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
तीर्थ नगर कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। घर पर उसकी लड़की अकेली थी। जब वह घर वापस लौटे तो उसकी लड़की घर से गायब मिली। उसने अपनी लड़की की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उसे मालूम हुआ कि उसकी लड़की को उनकी कालोनी में रहने वाला युवक दीपक शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।