फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   kidneping of three girls

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की व दो युवतियों को किया अगवा

Wed, 30 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Wed, 30 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर युवकों ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की व दो युवतियों को अगवा कर लिया। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच के बाद आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव जुड्डा जाट्टान निवासी महिला ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 दिसंबर को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गई थी। घर पर उसकी 17 वर्षीय लड़की अकेली थी। जब वह वापस लौटे तो उसकी लड़की घर से गायब थी। उसने अपनी लड़की की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को गांव का ही युवक शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


उधर, गांव मंडेबरी निवासी व्यक्ति ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव ताहरपुर निवासी युवक 28 दिसंबर को उसकी 21 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चोपड़ा गार्डन कालोनी निवासी व्यक्ति ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की 27 वर्षीय बेटी 28 दिसंबर को किसी काम से बाहर गई थी। मगर उसके बाद घर वापस नहीं लौटी। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को मिल्क धानकोट निवासी युवक अगवा कर ले गया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed