फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In name of online booking of iPhone, three lakh rupees cheated from man in Yamunanagar

Yamunanagar: इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देख बुक करवाया आईफोन, 3.36 लाख रुपये की लगी चपत

Thu, 05 Jan 2023 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 03:13 PM IST
सार

यमुना गली निवासी तुषार कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके इंस्टाग्राम पेज पर क्रोमा प्रोडक्ट के नाम से सितंबर 2022 में एक विज्ञापन पेज खुला था। जिस पर विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट सेल के लिए दिखाए गए थे। उसने उस पेज पर मैसेज कर पूछा कि क्या उनके पास आईफोन है। जवाब हां में आया।

विज्ञापन
In name of online booking of iPhone, three lakh rupees cheated from man in Yamunanagar
iPhone - फोटो : फाइल

विस्तार

आईफोन की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगों ने एक युवक से तीन लाख 36 हजार 78 रुपये हड़प लिए। रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने आईफोन उपलब्ध नहीं कराया। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यमुना गली निवासी तुषार कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके इंस्टाग्राम पेज पर क्रोमा प्रोडक्ट के नाम से सितंबर 2022 में एक विज्ञापन पेज खुला था। जिस पर विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट सेल के लिए दिखाए गए थे। उसने उस पेज पर मैसेज कर पूछा कि क्या उनके पास आईफोन है। जवाब हां में आया। इसके बाद उसके वाट्सएप पर मैसेज आने लगे। उसे आईफोन बुक करने के लिए एक हजार रुपये और 899 रुपये डिलीवरी चार्ज जमा कराने को कहा। उसने आरोपियों के खाते में ऑनलाइन रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद उससे 7185 रुपये जीएसटी और 6812 रुपये डिस्पैच अमाउंट जमा कराने को कहा। उसे बताया गया कि यह राशि उसे आईफोन की डिलीवरी के साथ ही वापस हो जाएगी। 
विज्ञापन


उसे बताया गया कि 13 सितंबर को उसको आईफोन मोबाइल मिल जाएगा। इसके बाद आरोपियों ने कई बार उससे रुपये अपने खातों में जमा कराए। उसने आखिरी बार 60 हजार रुपये उनके बताए गए खाते में जमा कराए थे। वह जो भी राशि जमा कराता उसके पास उनकी रसीद भी भेजी जाती थी। आरोपी उससे तीन लाख 36 हजार 77 रुपये ले चुके थे। परंतु निर्धारित तारीख को भी उसे मोबाइल नहीं मिला। उसने बात की तो वह छह अक्तूबर तक मोबाइल मिलने की बात कहने लगे। परंतु छह अक्तूबर को भी उसे मोबाइल नहीं डिलीवर किया गया। आरोपी हर बार कोई न कोई बहाना बनाने लगे। तब उसे लगा कि उसके साथ ठगी हुई है। उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसका फोन भी उठाना बंद कर दिया। हताश होकर उसने थाने में शिकायत दी। तुषार का कहना है कि उससे दो युवक बात किया करते थे। इसलिए दोनों ने ही उससे रुपये हड़पे हैं। पुलिस ने तुषार कपूर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed