फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Fake receipt given to taxi driver Then challan issued

Haryana: टैक्सी चालक को थमा दी फर्जी रसीद तो कट गया चालान, धोखाधड़ी का ये है मामला

Fri, 18 Oct 2024 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Oct 2024 10:52 PM IST
सार

मोहाली के एक टैक्सी ड्राइवर की शिकायत पर सदर थाना यमुनानगर में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि यूपी और हरियाणा का टैक्स जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। 

विज्ञापन
Haryana: Fake receipt given to taxi driver Then challan issued
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में हरियाणा और यूपी की सीमा पर टैक्सी के परमिट को लेकर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। एक टैक्सी चालक ने यूपी उत्तराखंड़ का एक दिन का परमिट लिया था। लेकिन, उसे फर्जी परमिट दे दिया गया। टैक्सी चालक की शिकायत पर थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को काबू कर लिया है।

विज्ञापन


शिकायत में मोहाली निवासी मनिंद्र सिंह ने कि वह टैक्सी चलाने का काम करता है। उसने उत्तराखंड़ के हरिद्वार के लिए टैक्सी की बुकिंग ली थी। वीरवार को वह यमुनानगर के कलानौर के पास यूपी और हरियाणा की सीमा पर पहुंचा। जहां पर उसे यूपी और उत्तराखंड़ का टैक्स जमा करने का केबिन दिखाई दिया।
विज्ञापन


उसने केबिन में काम कर रहे युवक राहुल से उत्तराखंड का टैक्स परमिट देने को कहा। तो उसने 550 रुपये लेकर उसे परमिट दे दिया। जिसे लेकर वह हरिद्वार में पहुंचा। जहां पर उत्तराखंड पुलिस ने उसे पकड़ लिया और परमिट की मांग की। जब उसने रसीद दिखाई तो पुलिस ने उस रसीद को फर्जी बताते हुए उसका चालान और उसका लाइसेंस जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मनिंद्र सिंह सीधा सदर थाना यमुनानगर पहुंचा और शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केबिन के मालिक सुंदर व राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed