फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   glou ,making, factry, owner

ग्लू बनाने में किया यूरिया खाद का इस्तेमाल, फैक्ट्री संचालक फंसा

Fri, 24 Feb 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Fri, 24 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। छछरौली स्थित एसएस टरमिशियल फैक्ट्री में कृषि विभाग की टीम ने ग्लू बनाने के लिए यूरिया खाद का इस्तेमाल करते हुए फैक्ट्री से यूरिया खाद बरामद किया। मौके से अवैध रूप से रखे हुए यूरिया खाद के तीन कट्टे भी बरामद किए। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कृषि विभाग के नियंत्रण निरीक्षण राकेश कुमार ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे सूचना मिली थी कि छछरौली स्थित एसएस टरमिशियल फैक्ट्री में अवैध रूप से यूरिया खाद का प्रयोग ग्लू बनाने में किया जा रहा है। सूचना मिलते ही उसने टीम का गठन कर फैक्ट्री में दबिश दी। इस दौरान फैक्ट्री में ग्लू बनाने में अवैध रूप से यूरिया खाद का प्रयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन

मौके से तीन यूरिया खाद के कट्टे भी बरामद हुए है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद फैक्ट्री संचालक लखविंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बता दे कि बीते वर्ष भी कृषि विभाग द्वारा दबिश देकर कई फैक्ट्रियों से यूरिया खाद बरामद किया था। कई माह बाद टीम ने फिर से दबिश देकर फैक्ट्री से यूरिया बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed