फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girls, Hostel, Kidnap, Crime, Bihar, Yamunanagar, Haryana

गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बिहार की छात्रा समेत पांच लोग लापता

Fri, 06 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा इंजीनियरिंग कालेज के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बिहार की एक छात्रा समेत पांच लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने सभी मामलों की जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

हरियाणा इंजीनियरिंग कालेज के प्रिंसिपल डॉ. कुलदीप सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिहार राज्य के वैशाली जिले के गांव जलांडा निवासी 22 वर्षीय युवती कालेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। वह कालेज के गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। चार मई को वह हॉस्टल से किसी काम से बाहर गई मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन

उन्होंने राधा की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। प्रिंसिपल ने आरोप लगाया कि छात्रा का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुरुक्षेत्र के सेक्टर सात निवासी राम प्रसाद खटक ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का 20 वर्षीय दिपांशु यमुना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में पढ़ाई कर रहा है।
तीन मई को वह घर से कालेज आया था। मगर उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
इसी प्रकार गांव बीच का माजरा में जरनैल सिंह के घर आए उसका साला अंबाला के गांव डुलयानी निवासी बलविंद्र सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। उधर, रादौर के अंटावा निवासी सीमा देवी ने बताया कि उसका पति बिट्टृ 20 अप्रैल को बिना बताए घर से कहीं चले गए।
उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed