फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girl,number,homegurd,beat

लड़की से मोबाइल नंबर मांगने पर भड़के ग्रामीणों ने होमगार्ड को पीटा

Thu, 03 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Thu, 03 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 73 पर पंचायत भवन के सामने स्थित पुलिस पोस्ट पर तैनात एक होमगार्ड को गोविंदपुरा गांव के लोगों ने जमकर पीटा। होमगार्ड पर गांव की एक लड़की से उसका मोबाइल नंबर मांगने का आरोप है। पुलिस ने ग्रामीणों से होमगार्ड को छुड़वाकर पुलिस बूथ में बंद किया। ग्रामीणों ने यहां नेशनल हाईवे के बीचोंबीच खड़े होकर जमकर हंगामा भी किया। भड़के ग्रामीण होमगार्ड को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, यातायात प्रभारी निर्मल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और होमगार्ड को प्रोटेक्शन दी। पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपी होमगार्ड के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और होमगार्ड व ग्रामीणों को महिला थाना में भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण और आरोपी होमगार्ड महिला थाने में डटे हुए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोविंदपुरा निवासी एक लड़की रोजाना हुडा सेक्टर 17 में ट्यूशन पढ़ने जाती है। गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह ट्यूशन पढ़कर घर वापस लौट रही थी। पंचायत भवन के पास चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पार करने के लिए पंचायत भवन के सामने बनी पुलिस पोस्ट के पास रुकी। आरोप है कि इस दौरान पुलिस पोस्ट पर तैनात एक होमगार्ड ने उसका मोबाइल नंबर मांगा। इससे आहत लड़की ने तुरंत इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। लड़की से मोबाइल नंबर मांगने पर भड़के परिजन और ग्रामीण कुछ ही देर में पुलिस पोस्ट पर पहुंच गए। यहां ग्रामीणों व परिजनों ने लड़की द्वारा बताए गए होमगार्ड की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन


होमगार्ड को पुलिस बूथ में किया बंद :
लड़की से छेड़छाड़ के मामले में होमगार्ड को धुनाई होती देख राहगीरों ने भी दो-दो हाथ किए। पुलिस पोस्ट पर तैनात अन्य पुलिस कर्मचारियों ने होमगार्ड को किसी तरह ग्रामीणों के हाथों से छुड़वाया। लेकिन भड़के ग्रामीण बार बार होमगार्ड से मारपीट करने पर उतारू थे। जिसपर पुलिस ने होमगार्ड को पोस्ट पर बने पुलिस बूथ में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्ड को दिया प्रोटेक्शन :
मामला बढ़ता देख पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम व थाना सिटी एसएचओ को दी। सूचना मिलने पर सिटी थाना एसएचओ देवेंद्र सिंह और ट्रैफिक एसएचओ निर्मल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और होमगार्ड को प्रोटेक्शन दी। एसएचओ देवेंद्र सिंह व निर्मल सिंह ने ग्रामीणों को मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया।

एक घंटे तक चलता रहा हंगामा :
करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे 73 पर हंगामा होता रहा। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। जिससे करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति रही। पुलिस ग्रामीणों को बार बार शांत करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन ग्रामीण पुलिस कीे कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे।
बॉक्स
होमगार्ड ने मांगी माफी तो हुआ समझौता :
एसएचओ द्वारा शांत किए जाने के बाद लड़की के परिजन, ग्रामीण व आरोपी होमगार्ड को थाने गए। यहां काफी देर तक पुलिस ग्रामीणों व परिजनों को समझाने में लगी रही। काफी देर समझाने के बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी। आरोपी होमगार्ड ने पीड़ित लड़की व उसके परिजनों से माफी मांगी। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।


पंचायत भवन के सामने स्थित ट्रैफिक पुलिस पोस्ट पर एक होमगार्ड को पीटने की सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर गए थे। होमगार्ड पर लड़की से मोबाइल नंबर मांगने का आरोप था। आरोपी ने पीड़ित पक्ष से माफी मांग ली। जिसपर उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
- देवेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed