फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   friend, airport,fifty six thousand

दोस्त को एयरपोर्ट से छुड़वाने का झांसा देकर ठगे 56 हजार

Sat, 04 Feb 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sat, 04 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
friend, airport,fifty six thousand

विज्ञापन
जगाधरी के एक न्यायिक अधिकारी से 56,200 रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने पीड़ित को फोन कर खुद को मुंबई एयरपोर्ट का कर्मचारी बताया। उन्हें दोस्त को छुड़वाने का झांसा दिया। इसके बाद कस्टम ड्यूटी के नाम पर आरोपी ने अपने बैंक अकाउंट में राशि डलवा ली। शक होने पर जांच की गई तो खाता दिल्ली के आईडीबीआई बैंक में शफीक खान का निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में जगाधरी निवासी पीड़ित ने बताया कि एक फरवरी को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने उनसे कहा कि वह मुंबई एयरपोर्ट से बोल रहा है। बताया कि उनके लंदन में रहने वाले दोस्त का सामान एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया है। उस पर कस्टम ड्यूटी लगाई गई है। आरोपी ने अपना बैंक अकाउंट नंबर और एफएसई कोड नंबर पीड़ित को दिया और खाते 56,200 रुपये डालकर उनके दोस्त को छुड़वा लेने की बात कही। अशोक कुमार ने आरोपी के बताए गए बैंक अकाउंट में यह रकम डलवा दी। शिकायत में बताया गया कि इसके कुछ देर बाद फिर से ठगी करने वाले व्यक्ति का फोन आया। इस बार आरोपी ने खाते में डेढ़ लाख रुपये डलवाने की बात कही। इस पर पीड़ित को शक हुआ और उन्होंने तुरंत व्यक्ति द्वारा दिए बैंक अकाउंट नंबर की जांच की। इस पर वह दिल्ली के आईडीबीआई बैंक में शफीक खान के नाम पर निकला। उन्होंने यमुनानगर एसपी को शिकायत दी। एसपी के आदेश पर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपी शफीक खान के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे शहर जगाधरी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा ठगी की शिकायत मिली है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed