फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Firing on house of candidate for post of sarpanch in Bal Chappar village of Yamunanagar

Yamunanagar: सरपंच पद की उम्मीदवार महिला के घर पर फायरिंग, बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी

Tue, 18 Oct 2022 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Oct 2022 01:27 PM IST
सार

गांव बाल छप्पर निवासी लाल दास ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी अनुराधा सरंपच पद चुनाव में उम्मीदवार है। इस बार उनके गांव में एससी की सरपंच सीट रिजर्व है।

विज्ञापन
Firing on house of candidate for post of sarpanch in Bal Chappar village of Yamunanagar
यमुनानगर में सरपंच पद की उम्मीदवार के घर फायरिंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यमुनानगर के छप्पर थाना क्षेत्र के गांव बाल छप्पर में सरपंच पद की उम्मीदवार अनुराधा के घर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच राउंड फायर किए। गनीमत रही कि फायरिंग के समय परिवार सदस्य घर के अंदर थे। इसलिए किसी को गोली नहीं लगी।

विज्ञापन


बदमाशों ने धमकी दी कि तुम सरंपची के चुनाव में खड़े होकर दिखाओ, हम तुम्हें जान से मार देंगे। फायरिंग के बाद बदमाश पंजाबी में गालियां देते हुए पाबनी की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। छप्पर पुलिस ने मामले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनुराधा के पति लाल दास की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव बाल छप्पर निवासी लाल दास ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी अनुराधा सरंपच पद चुनाव में उम्मीदवार है। इस बार उनके गांव में एससी की सरपंच सीट रिजर्व है। सोमवार की रात करीब 11 बजे वे और अनुराधा अपने घर के अंदर गेट के पास खड़े हुए थे। उनका लोहे का गेट बंद था। तभी एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बदमाशों ने उन्हें ललकारा मारते हुए कहा कि तुम सरंपची के चुनाव में खड़े होकर दिखाओ, हम तुम्हें गोली मार देंगे। इतना कहते ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने अपने हाथ में पकड़ी पिस्टल से उनके ऊपर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस दौरान बदमाशों ने पांच राउंड फायर किए। पांचों गोलियां लोहे के गेट में लगी। यदि लोहे का गेट बंद न होता, तो बदमाश उन्हें जान से मार देते। फायरिंग करने के बाद दोनों बदमाश पंजाबी भाषा में उन्हें गालियां देते हुए पाबनी की तरफ फरार हो गए। उनके शोर मचाने पर उनके पड़ोसी व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए। सूचना मिलने पर छप्पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने लाल दास की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed