फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electricity corporation accountant and clerk suspended in case of fraud in Yamunanagar

यमुनानगर: बिजली निगम में जगाधरी में 25 लाख का फर्जीवाड़ा उजागर, अकाउंटेंट और क्लर्क निलंबित

Mon, 21 Feb 2022 01:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 01:23 AM IST
सार

बिजली निगम के एक्सईएन की ओर से थाना शहर यमुनानगर में शिकायत दी गई। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो दर्जन लोगों के खातों में भी लाखों की राशि जमा कराई गई गई है।

विज्ञापन
Electricity corporation accountant and clerk suspended in case of fraud in Yamunanagar
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर जिले के बिजली निगम में बिलासपुर के बाद अब जगाधरी डिवीजन में भी फर्जीवाड़ा सामने आया है। जगाधरी एक्सईएन कार्यालय में फिलहाल 25 लाख रुपये के फर्जी वाउचर मिले हैं। यह वाउचर बिलासपुर डिवीजन में कार्यरत लोअर डिविजनल क्लर्क राघव वधवा व अकाउंटेंट योगेश लांबा ने वर्ष 2016 में उस वक्त काटे थे, जब वह जगाधरी एक्सईएन कार्यालय में कार्यरत थे। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद राघव वधवा व योगेश लांबा पर एफआईआर दर्ज करने के लिए एक्सईएन जगाधरी भूपेंद्र सिंह ने थाना शहर यमुनानगर में शिकायत दी है। साथ ही बिजली निगम ने राघव और योगेश को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


आरोपी थर्ड पार्टी को देते थे मोटा कमीशन
सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन, ग्रेचुएटी व अन्य भत्तों का भुगतान करने के नाम पर योगेश लांबा व राघव वधवा द्वारा थर्ड पार्टी के खातों में रकम जमा कराई जाती थी। इसके बदले में थर्ड पार्टी को हजारों रुपये मोटा कमीशन दिया जाता था। बिना किसी मेहनत के खाता धारक को हजारों रुपये मिल जाते थे। अपना कमीशन रखने के बाद वह बकाया राशि आरोपियों को लौटा देते थे। जिन लोगों के खातों में रुपये जमा हुए हैं। अब पानीपत की सीआईए-टू उन सभी का रिकार्ड जुटा रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में भी खातों में जमा की गई राशि
करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के तार यमुनानगर ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर से भी जुड़े हैं। क्योंकि राघव वधवा सहारनपुर के नुमाइश कैंप का रहने वाला है। पानीपत की सीआईए-टू ने एक दिन पहले ही नुमाइश कैंप में भी दबिश दी थी। वहां पर 20 से 25 लोगों के खातों में राघव द्वारा लाखों रुपये जमा कराए गए। सीआईए उन लोगों का रिकार्ड जुटा रही है जिनके खातों में राशि जमा की गई। उनसे यह पूछा जाएगा कि इसके लिए उन्हें कितना कमीशन दिया जाता था। सीआईए की एक टीम अभी सहारनपुर में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तीन थानों में होगी मामले की जांच
इस केस की जांच अब एक-दो नहीं बल्कि तीन थानों की पुलिस करेगी। इसमें पहली शिकायत जिला पानीपत के थाना समालखा में आठ फरवरी को दर्ज हुई थी। जिसकी जांच सीआईए-टू को सौंपी गई। इसके बाद 18 फरवरी को थाना बिलासपुर में एक्सईएन नीरज कांबोज ने चार-पांच महीने में 63 लाख रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए क्लर्क राघव वधवा, अकाउंटेंट योगेश लांबा, डिप्टी सुपरिटेंडेंट राकेश नंदा व अब समालखा में तैनात डिप्टी सुपरिटेंडेंट चक्रवर्ती शर्मा पर केस दर्ज कराया था।

वहीं अब थाना शहर यमुनानगर में शिकायत दी गई है। ज्ञात हो कि पानीपत के इसराना में रहने वाले टैक्सी चालक ने थाना समालखा में केस दर्ज कराया था कि लोन के नाम पर उसके बैंक खाते में करीब तीन लाख रुपये जमा कराए गए। बाद में एक व्यक्ति ने उनसे वह रुपये यह कहकर ले गया कि उसके खाते में वह राशि गलती से आ गई थी। जांच करने पर पता चला कि उसके खाते में जो रुपये जमा हुए थे वह बैंक के न होकर बिजली निगम के थे। उसकी शिकायत के बाद फर्जीवाड़े की परत-दर-परत खुल रही है।


25 लाख के फर्जी वाउचर मिले हैं : राजिंद्र सिंह
बिजली निगम के एसई राजिंद्र सिंह का कहना है कि जगाधरी एक्सईएन कार्यालय में करीब 25 लाख रुपये के पांच फर्जी वाउचर मिले हैं। एक्सईएन की तरफ से राघव व योगेश के खिलाफ थाना शहर यमुनानगर में शिकायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed