{"_id":"639ee0bde7806242564bb614","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-tree-in-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, आर्मी कैंटिन में करता था नौकरी, गैंगरेप के केस में आया था नाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुनानगर: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, आर्मी कैंटिन में करता था नौकरी, गैंगरेप के केस में आया था नाम
Sun, 18 Dec 2022 03:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सरस्वती नगर, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरस्वती नगर, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 18 Dec 2022 03:13 PM IST
सार
युवक आर्मी कैंटीन में काम करता था। घटना से एक दिन पहले शनिवार को थाना छप्पर में गैंगरेप के मुकदमे में युवक का नाम आया था। परिजनों ने दूसरे पक्ष को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर के कलावड़ में रविवार को लगभग 20 वर्षीय युवक हर्ष का शव जामुन के पेड़ पर रस्से से लटका मिला। मृतक अंबाला आर्मी कैंटीन में डीसी रेट पर नौकरी करता था। जबकि पिता सतपाल पंक्चर लगाने की दुकान चलाता है। ग्रामीणों ने सुबह मृतक हर्ष का शव पेड़ से लटका देखा।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी अस्पताल में भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक मृतक हर्ष अंबाला आर्मी कैंटीन में डीसी रेट पर नौकरी करता था।
विज्ञापन
शनिवार को ही उसका नाम थाना छप्पर में दर्ज गैंगरेप के मामले में भी आया था। जिससे वह काफी डर भी गया था। इसको लेकर वह काफी परेशान भी था। रविवार को उसका शव जामुन के पेड़ से लटका मिला। उधर हर्ष की मौत से परिवार के लोग गुस्से में हैं और दूसरे पक्ष को उसके बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने हर्ष के परिजनों को किसी तरह से शांत करवाया। बताया जा रहा है हर्ष के परिवार के लोगों ने भी थाना छप्पर पुलिस को दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी है। मामले में थाना छप्पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।