फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dead body of a woman found in the bushes in Yamunanagar

Yamunanagar: झाड़ियों में मिला महिला का अर्धनग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, रह रही थी लिव इन में

Sat, 06 May 2023 07:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 06 May 2023 07:13 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले किसी बात को लेकर हुई तकरार के बाद से महिला लापता थी। महिला अपने पति के साथ हुए तलाक के बाद से बिल्डिंग ठेकेदार के साथ रह रही थी।

विज्ञापन
Dead body of a woman found in the bushes in Yamunanagar
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर के एक गांव में एक शोरूम के पीछे स्थित झाड़ियों से एक महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लगभग 35 वर्षीय महिला अपने लिव इन पार्टनर के साथ तीन दिन पहले हुए झगड़े के बाद से लापता थी। प्रारंभिक जांच में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा है। एसपी मोहित हांडा व डीएसपी जितेंद्र के साथ सीआईए की दोनों टीमें व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया।

विज्ञापन


एक गांव में टूर एंड ट्रेवल की दुकान पर काम करने वाला कौशल शनिवार दोपहर बाद लघुशंका के लिए जब झाड़ियों के पास गया तो वहां एक महिला का अर्धनग्न शव देखकर घबरा गया। उसने इस बारे में एक अन्य दुकानदार राजपाल को बताया।
विज्ञापन


राजपाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएचओ मेम सिंह ने मौके पर पहुंचकर महिला की पहचान करवाने का प्रयास किया। इसी दौरान पता चला कि यह महिला पिछले 10 माह से अपने लिव इन पार्टनर के साथ रह रही थी। महिला अपने पति के साथ हुए तलाक के बाद से बिल्डिंग ठेकेदार के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले किसी बात को लेकर हुई तकरार के बाद से महिला लापता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गले व बाजू पर चोट के निशान
पुलिस जांच में महिला के गले और बाजू पर चोट के निशान पाए गए हैं। लाश मिलने की जगह के पास स्थित शोरूम की छत पर की गई जांच के दौरान पुलिस को वहां से एक लेडिज पर्स, महिला का आधार कार्ड, शराब की खाली बोतल, लेडिज चप्पल मिली।


महिला की अर्धनग्न हालत व उसके शरीर पर मौजूद चोटों के निशान को देखते हुए आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरु की है। पुलिस उसके पार्टनर की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed