फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dead Body Found in Sack in Yamunanagar

Yamunanagar: पश्चिमी यमुना नहर किनारे बोरी में बंद शव बरामद, आधी गर्दन, कान व पैर कटे मिले

Mon, 12 Dec 2022 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Dec 2022 03:42 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक लाश ज्यादा पुरानी नहीं है शव को देख कर लग रहा रविवार रात को ही किसी ने युवक की तेजधार हथियारों से वार कर उसकी हत्या कर उसे बोरी में बंद कर यहां फेंका है।

विज्ञापन
Dead Body Found in Sack in Yamunanagar
यमुनानगर में बोरे में बंद शव बरामद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पश्चिमी यमुना नहर के किनारे बने सिटी सेंटर के पास से करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश मिली है। युवक के शरीर पर तेजधार हथियारों से कई जगहों पर वार किए हुए थे जिससे उसकी आधी गर्दन, कान, पैरों को बेदर्दी से काटा हुआ था। हत्या के बाद युवक की लाश को पॉलीथिन में डालकर कट्टे में डालकर यमुना किनारे फेंका हुआ था। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस के साथ सीआइए टीमें पहुंची। उसके कुछ देर बाद एसपी मोहित हांडा भी हेड क्वार्टर डीएसपी कंवलजीत सिंह के साथ पहुंचे। पुलिस के मुताबिक लाश ज्यादा पुरानी नहीं है शव को देख कर लग रहा रविवार रात को ही किसी ने युवक की तेजधार हथियारों से वार कर उसकी हत्या कर उसे बोरी में बंद कर यहां फेंका है। पुलिस मामले को रंजिश से जोड़ रही है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी बोला-लाल घाट की तरफ जाते देखी लाश 
क्षेत्र में क्षत विक्षत हालत में मिली लाश के मिलने से सनसनी फैल गई है। जिसे भी आधी गर्दन, कान व पैर कटी लाश के बारे में पता चला वह उस तरफ दौड़ पड़ा। वहीं प्रत्यक्षदर्शी बड़का ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ लाल घाट की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर सिटी सेंटर के पास बोरी पर पड़ी। जब उसके पास जाकर उसे खोलने की कोशिश की तो उसमें युवक की लाश मिली। इसके बाद उसने तुरंत अपने साथी गोताखोर राजीव को बताया। उसके बाद राजीव ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed