{"_id":"a0fac9129c6933fbdb1448586f9c575c","slug":"crime-ymn-hindi-news-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल से चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी स्कूल से चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विन सिटी में चोरी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रोजाना कहीं न कहीं चोरी की वारदात सामने आ रही है। चोरों ने इस बार जगाधरी वर्कशाप के सरकारी स्कूल को निशाना बनाकर वहां से डीटीएच सिस्टम सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी वर्कशॉप के प्राचार्य नीरज कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जनवरी से स्कूल में छुट्टियां चल रही थी। सोमवार को स्कूल में छुट्टियां समाप्त हुई थी। छुट्टियां समाप्त होने के बाद सोमवार को जब वे स्कूल में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कंप्यूटर रूम का ताला टूटा पड़ा हुआ था और अंदर से डीटीएच सेटअप बॉक्स, कंप्यूटर का सामान और अन्य दस्तावेज सहित हजारों रुपये का सामान गायब था। उन्होंने इस दौरान अपने स्तर पर स्कूल में हुई चोरी के आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया गया।
मगर आरोपी के बारे में पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। फर्कपुर थाना पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
बैंक, रिजोर्ट व संस्थान के बाहर से बाइक चोरी
गुरु नानकपुरा निवासी लखविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह किसी काम से जगाधरी के एसडी स्कूल के पास पंजाब नेशनल बैंक में गया था। इस दौरान उसने बाइक बैंक के बाहर खड़ी कर दी और काम से अंदर चला गया। जब बाहर आया तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। वहीं, विशाल नगर निवासी नरेश की बाइक शहर के सौभाग्य रिजार्ट के नजदीक से चोरी हो गई। जबकि छछरौली निवासी रचित गुलाटी की बाइक शहर के कल्पना चावला इंस्टीट्यूट के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।