फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-ymn

चोर बेखौफ : हर दिन टूट रहे ताले

Wed, 03 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Wed, 03 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
नए साल में भी चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। साल के पहले महीने में चोरों ने औसत हर दिन चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जनवरी माह में जिले के विभिन्न थानों में चोरी के 36 मामले दर्ज किए गए। इनमें 30 लाख से अधिक का कीमती सामान व नगदी चोरी की गई। चोरी के मामले में यमुनानगर थाना पहले पायदान पर है।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक वारदातें :
बीते एक माह में हुई चोरियों का यदि आंकड़ा देखें तो सबसे अधिक वारदातें शहरी क्षेत्र में हुई हैं। शहरी क्षेत्र में चोरी के मामले में पहले नंबर पर थाना शहर यमुनानगर का आता है। जहां चोरों ने माह भर में नौ वारदातों को अंजाम दिया। दूसरे नंबर पर थाना फर्कपुर आता है, यहां चोरों ने आठ वारदातों को अंजाम दिया है। चोरी की पांच वारदातों के साथ शहर थाना जगाधरी तीसरे नंबर पर है। यहां पर चोरों ने अधिकतर तीन से पांच लाख रुपये तक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन


अधिकतर सूने पड़े घरों को बनाया निशाना :
जनवरी माह में सबसे अधिक चोरी की वारदातें सूने पड़े घरों में हुई। बीते माह हुई चोरी की वारदातों में 15 ऐसी वारदातें है, जहां चोरों ने सूने पड़े घरों में चोरी की। शादियों के सीजन के चलते अधिकतर परिवार के सदस्य जहां घर को सूना छोड़कर शादियों में मशगूल रहे, वहीं पीछे चोरों ने सूने घर में वारदातों को अंजाम दिया। सूने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने में एक बात कॉमन नजर आई। चोरों ने मुख्य गेट के ताले नहीं तोड़े। ऐसे में चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे और कमरों के दरवाजों के ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के होते हुए भी घर में चोरी :
चोर सूने पड़े घरों व दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। लेकिन पिछले दिनों कई वारदातों को चोरों ने घर में परिवार की मौजूदगी में अंजाम दिया। चोर इतने बेखौफ हैं कि उन्हें वारदात को अंजाम देते हुए पकड़े जाने से नहीं डरते हैं। कुछ लोगों का तो कहना है कि चोर वारदात को अंजाम देने से पूर्व कोई स्प्रे छिड़कते हैं, जिससे सो रहे परिवार के सदस्य गहरी नींद के आगोश में चले जाते हैं।  


एक रात में कई-कई वारदातें :
बेखौफ चोरों ने जिले में दो बार एक रात में कई कई वारदातों को अंजाम दिया। बीती 22 व 28 जनवरी को चोरों ने बिलासपुर क्षेत्र में एक ही रात में कई कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। 22 जनवरी को जहां एक साथ तीन स्थानों पर चोरी हुई, वहीं 28 जनवरी को एक ही रात में पांच स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। 22 जनवरी को बिलासपुर निवासी आशीष के घर, बिलासपुर में ही शिवालिक हाई स्कूल व मारवां कला स्थित इलेक्ट्रोनिक्स दुकान में सेंध कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इसके अलावा 28 जनवरी बिलासपुर के मारवा कलां स्थित सचिन स्टूडियो, मारवां कलां की गुगामाड़ी व मारवा कलां में हंसराज करियाना स्टोर में चोरी हुई। उसी दिन बिलासपुर के बस स्टैंड स्थित साईकिल की दुकान का शटर तोड़ चोरी का प्रयास व बिलासपुर अनाजमंडी के समीप स्थित जगमाल चाय वाले की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed