फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़पा प्लॉट

Fri, 30 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Fri, 30 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
फर्कपुर थाना क्षेत्र के वीना नगर कैंप निवासी एक व्यक्ति ने अपनी तीन बहनों व भाई पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखे से उसका प्लॉट हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसके भाई व तीन बहनों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वीना नगर कैंप निवासी शीतल दास ने थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एक प्लॉट था। उसके भाई ओमप्रकाश, बहन सीता देवी, गीता देवी व कांता ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट को अपने नाम करवा लिया। जब उसे इस बात का पता चला तो उसने आरोपियों के पास जाकर विरोध जताया।
विज्ञापन


लेकिन उन्होंने उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

मजबूरी में उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed