{"_id":"a54cd72f620f839fbe313c834b79df11","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन युवक काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन युवक काबू
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Fri, 23 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन यार्ड के नजदीक एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दो मोबाइल व पांच हजार रुपये की नकदी लूटने वाले तीन आरोपियों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने तीनों से वारदात में प्रयोग किए हथियार ,लूटी गई नकदी व दो मोबाइल बरामद कर लिए है। पुलिस ने वीरवार को तीनों आरोपियों को अंबाला रेलवे कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
रेलवे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेलवे यार्ड के पास लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों की पहचान हमीदा की खड्डा कॉलोनी निवासी सचिन, पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी निवासी राहुल व नई मस्जिद निवासी गुलजार के रूप में हुई हैं।
रेलवे पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे यार्ड के पास वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी यमुनानहर के पास खडे़ है और सहारनपुर जाने की फिराक में है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना प्रभारी जसविंद्र सिंह ने एसआई धर्मपाल के नेतृत्व एएसआई सोमनाथ व हैड कांस्टेबल परमेश्वर नाथ को साथ लेकर दबिश करने पहुंच गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को यमुनापुल के बाद पकड़ लिया।
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान लूट की वारदात कबूली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूट के दौरान प्रयोग किया गया तेजधार हथियार ,लूटी गई नकदी व मोबाइल बरामद कर लिए है।
यह है मामला
पश्चिम बंगाल के पुच्छ विहार जिले के गांव लागोसे हट निवासी विजय राबा ने रेलवे पुलिस को दी शिकायत थी। जिसमें उसने बताया था कि वह खजूरी रोड पर करेहड़ा गांव के नजदीक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। 10 अक्तूबर को वह बुडिय़ा कस्बे में अपने परिचित से मिलने के लिए गया था। उससे मिलने के बाद वह देर रात को रेलवे स्टेशन यार्ड से होते हुए फैक्ट्री जा रहा था। जब वह रेलवे स्टेशन यार्ड के नजदीक पहुंचा तो तीन अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया । उस पर चाकूनुमा कटर व ब्लेडों से हमला कर दिया और दो मोबाइल व पांच हजार रुपये की नकदी लूट ले गए थे।
रेलवे यार्ड के नजदीक लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को बुधवार रात नेशनल हाईवे 73 पर पश्चिमी यमुना नहर के पुल के नजदीक से गिरफ्तार किया गया। तीनों को अंबाला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेशों पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
- जसविंद्र सिंह, एसएचओ, थाना जीआरपी।