फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

रंजिश के चलते युवक पर चलाई गोली, बाल बाल बचा

Thu, 22 Oct 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Thu, 22 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
फर्कपुर थाना क्षेत्र के गांव सुढैल के नजदीक पुरानी रंजिश के कारण कुछ युवकों ने  कार सवार युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के पास से गुजर गई। पुलिस ने युवक की शिकायत पर छह  युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव सुढैल निवासी सचिन शर्मा ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि  कुछ दिन पहले गांव मेहरा निवासी विक्रांत के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने बीच में आकर मामला शांत करवा दिया था।  उसके बाद से विक्रांत रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन


बुधवार को जब यमुनानगर में अपनी कार को ठीक करवाकर घर वापिस लौट रहा था। तब रास्ते में विक्रांत ने  अपने दोस्तों लाडवा निवासी विपिन महंत, निर्मल, थबेड़ निवासी मोनू राणा, बकाली निवासी सोनू व मोनू के साथ कार में उसका पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह गांव के नजदीक पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर पिस्तौल से गोली चला दी। गोली उसके पास से निकल गई। गोली की आवाज सुनकर लोग इक्ट्ठा हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गए।

उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने तथा आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed