फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

सहारनपुर से आया था गर्भपात की दवा बेचने, जाल बिछाकर पकड़ा

Sun, 11 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sun, 11 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग और फर्कपुर पुलिस ने विश्वकर्मा चौक पर यूपी के सहारनपुर से गर्भपात की दवा सप्लाई करने आए युवक को काबू किया है। वह थाना फर्कपुर क्षेत्र में दवा देने आया था।
विज्ञापन


आरोपी स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिछाए जाल में फंस गया। विभाग ने एक फर्जी महिला ग्राहक को तैयार किया था। आरोपी उसी को दवा देने आया था। आरोपी के पास से टीम ने गर्भपात में प्रयोग होने वाली किट और करीब 35 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन


फर्कपुर पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।  पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. पुनीत कालड़ा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यूपी के सहारनपुर का एक व्यक्ति क्षेत्र में
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भपात में प्रयोग होने वाली दवाओं की आपूर्ति करता है। जिसके बाद एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर युवक के मोबाइल फोन पर संपर्क साधा गया। आरोपी ने महिला को क्षेत्र मेें ही दवा आपूर्ति करने का आश्वासन दिया। शनिवार को आरोपी ने फोन कर ढाई बजे विश्वकर्मा चौक पर दवा लेने के लिए बुला लिया।

इसकी सूचना फर्कपुर पुलिस में दी। पुलिस के साथ विभाग की टीम विश्वकर्मा चौक पहुंच गई। जैसे ही आरोपी ने महिला को दवा दी, टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को थाना फर्कपुर ले गई। आरोपी के खिलाफ एमटीपी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।

बाइक पर देने आया था दवा
आरोपी मुबारक ने महिला को पांच सौ रुपये में दवा देनी थी। टीम ने महिला ग्राहक को साइन कर नोट दिया था। महिला ने दवा लेकर नोट आरोपी को दे दिया और टीम को इशारा कर दिया। टीम ने मौके से ही आरोपी को हिरासत में ले लिया और नोट भी बरामद कर लिया। आरोपी बाइक पर ही दवा देने के लिए यमुनानगर आया था।

सेल-परचेज का रिकार्ड रखना होता है
आरोपी ने महिला को एमटीपी दवा दी थी। नियम के मुताबिक इस दवा को दवा विक्रेता भी नहीं बेच सकते हैं। पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. पुनीत कालड़ा ने बताया कि यह दवा गर्भपात के लिए प्रयोग होती है। एमटीपी एक्ट 1971 व ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत दवा विक्रेता को भी इसके सेल-परचेज का रिकार्ड रखना होता है। ये दवा डाक्टर की सलाह पर ही दी जा सकती है और इसका प्रयोग भी डॉक्टरों की देख रेख में करना होता है।

गिरोह होने की संभावना
पुलिस की आरंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अकेला नहीं है। संभावना है कि इस काम में पूरा गिरोह लगा हुआ है, जो यहां दवा बेचने का काम करता है। आरोपी दसवीं पास है और उसके पास दवा बेचने की अनुमति भी नहीं है।  ऐसे में कई लोग इस काम में शामिल है, जो दवा लाकर क्षेत्र में दवा की आपूर्ति करते हैं।


केस दर्ज कर लिया : दलीप
थाना फर्कपुर का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे दलीप कुमार ने बताया कि डॉ. पुनीत कालड़ा की शिकायत पर यूपी के ढीका निवासी मुबारक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी के पास से दवा व नकदी बरामद की गई है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed