फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

तस्करों ने गो रक्षकों और पुलिस पर की फायरिंग

Mon, 05 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Mon, 05 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा से उत्तरप्रदेश में गोकसी के लिए गायों को वाहन में भरकर ले जा रहे तस्करों ने एक बार फिर गोरक्षा दल के सदस्यों और पुलिस पर फायरिंग कर उन्हें मारने का प्रयास किया। आरोपी तस्कर भूसे की बोरियों के नीचे गायों को छुपा कर यूपी लेकर जा रहे थे। गोरक्षा दल के सदस्यों ने पुलिस की मदद से पांच गायों को मुक्त करवाया।
विज्ञापन


गोरक्षा दल के सदस्यों को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गायों को महिंद्रा पिकअप में भरकर यूपी में लेकर जाएंगे। गोरक्षा दल के सदस्यों ने पुलिस के साथ कलानौर नाके पर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक महिंद्रा पिकअप आती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन


गोरक्षा दल के सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज व धमेंद्र राणा ने उसे रुकने का इशारा किया तो उन्होंने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान तस्करों ने तीन राउंड फायर किए। गनीमत रही कि गोरक्षक व पुलिस कर्मी बाल बाल बचे गए। उसके बाद पुलिस ने तस्करों का पीछा किया, कुछ दूरी पर जाकर तस्कर वाहन छोड़कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन की जांच की गई तो वाहन के पीछे भूस की बोरियों भरी हुई थीं। जब बोरियों को हटाया गया तो गायों को रखा था। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed