फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

एक्टिवा के आगे अड़ा दी कार, बीच सड़क में लड़की से छेड़छाड़

Tue, 29 Sep 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Tue, 29 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
मधु चौक के नजदीक सोमवार देर शाम कार सवार एक युवक ने एक्टिवा सवार लड़की के साथ छेड़छाड़ की। गुस्साए लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और कार के शीशे तोड़ दिए। वारदात के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। बाद में युवक को पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाम करीब सात बजे एक लड़की अपनी सहेली के साथ एक्टिवा से गोबिंदपुरी मार्ग पर मधु चौक की तरफ आ रही थी। इस दौरान छोटी लाइन चौक के नजदीक पीछे से एक कार आई और चालक ने कार को एक्टिवा के आगे अड़ा दिया।
विज्ञापन


व्यस्त मार्ग पर कार से उतरे युवक ने एक्टिवा सवार लड़की से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इससे घबराकर लड़की ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बावजूद युवक नहीं रुका और उसने लड़की से अश्लील हरकत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को लड़की के साथ छेड़छाड़ करता देख लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। गुस्साए लोगों ने युवक के कार के शीशी भी तोड़ दिए। व्यस्त मार्ग पर लड़की से छेड़छाड़ की घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और जाम की स्थिति बन गई।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर महिला थाना व सिटी थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और उसे थाने में लाकर पूछताछ शुरू कर दी। व्यस्त मार्ग पर लड़की से हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर लोगों में काफी रोष है।


रामपुरा चौकी इंचार्ज रामपाल ने कहा कि छेड़छाड़ के मामले में दोनों पक्ष चौकी में आए हुए हैं और बातचीत चल रही है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed