फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

युवक की मौत के लिए ससुरालियों को ठहराया जिम्मेदार, चौकी में हंगामा

Wed, 09 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Wed, 09 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन से लापता दुर्गा गार्डन के विशाल का शव पश्चिमी यमुना नहर से मिलने के बाद मंगलवार को परिजनों और पड़ोस के लोगों ने अर्जुन नगर चौकी में हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने चौकी में खड़ी दो बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि विशाल ने ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर जान दी है। घंटे भर परिजनों ने चौकी का घेराव कर नारेबाजी कर रोष जताया। बाद में पुलिस ने मृतक की पत्नी रशमी ठाकुर, सास राकेश, ससुर अनिल ठाकुर और एक अन्य पर भादंसं की धारा 306 सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन


मृतक के भाई रवि व पिता महेंद्र सैनी ने बताया कि चार अप्रैल को विशाल ने बचपन की दोस्त से शादी की थी। जो लड़की के परिजनों को नागवार गुजरी। रवि का आरोप है कि शादी के दूसरे ही दिन से विशाल के ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार पुलिस ने उनके घर आकर उन्हें तंग किया। रवि के मुताबिक तीन सितंबर को कुछ लोगों ने उसके घर पर पहुंच कर विशाल से मारपीट की। जिसके बाद वह एकाएक बिना बताए घर से चला गया। सोमवार को केनाल रेस्ट हाउस के पास पश्चिमी यमुना नहर में विशाल का शव मिला।

विशाल का शव मिलने की सूचना के बाद परिजन अर्जुन नगर चौकी के बाहर एकत्रित हो गए, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने चौकी में खड़ी दो बाइकों को भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं महिलाओं ने पुलिस के सामने अपनी चूड़ियां तोड़कर विरोध प्रदर्शन किया।

मृतक के भाई रवि और पिता महेंद्र सैनी के मुताबिक विशाल के ससुराल पक्ष के लोगों के अलावा पुलिस भी उन्हें घर आकर धमकाती थी। बेवजह उन्हें थाने में ले जाकर धमकाया जाता था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर विशाल ने अपनी जान दी है। परिजनों का आरोप है कि विशाल के ससुराल पक्ष के लोगों की नजर उनके मकान पर थी। कई बार वह उनसे मकान में आधा हिस्सा मांग चुके थे।

रवि के मुताबिक जिस लड़की से विशाल ने शादी की थी, वे दोनों मधु चौक पर स्थित डीएवी स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। बचपन से ही दोनों दोस्त रहे। हालांकि पहले दोनों ने अपनी शादी की बात अपने-अपने परिजनों से की। जब लड़की के परिजन तैयार नहीं हुए तो उन्होंने चार अप्रैल को घर से भाग कर आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। रवि के मुताबिक शादी के बाद विशाल की पत्नी ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी पिटाई भी की। परिजनों के मुताबिक अर्जुन नगर चौकी से एक पुलिस कर्मचारी रात में उनके घर आता और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देता था।

रवि के मुताबिक मंगलवार को अखबार में खबर पढ़ने के बाद उनके परिजन पुलिस के पास पहुंचे। जब उन्होंने शव देखा, तो वह विशाल का मिला। रवि ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन व कॉलोनी के अन्य लोग अर्जुन नगर चौकी में पहुंच गए। पुलिस ने जब उन्हें यमुनानगर शहर पुलिस को मामले की शिकायत देने के उपरांत साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया तो वे शांत हुए।


पुलिस ने विशाल की पत्नी रशमी ठाकुर, सास राकेश, ससुर अनिल ठाकुर और एक अन्य पर धारा 306 सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। बुधवार को शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
राजीव मिगलानी, प्रभारी, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed