{"_id":"6854c1f1c532fdc685d7d50566316474","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, घायल
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर हमला कर युवक को घायल कर दिया। युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं एक अन्य स्थान पर बीच रास्ते रोक कुछ लोगों ने युवक पर हमला कर घायल कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शाहपुर निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पिछले कुछ दिन से गांव के रविकुमार व गुरदीप के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बीती देर शाम आठ बजे के करीब रवि व गुरदीप अपने एक अन्य साथी को लेकर उनके घर में घुस गया और उस पर डंडो से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों से उसे छुड़वाया और अस्पताल में भरती करवाया। बिलासपुर पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर आरोपी रवि, गुरदीप व कुलतार सिंह के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
उधर, जगाधरी के शंकर नगर निवासी संजीव अकील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर के समय किसी काम से गांव शाहपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में उसे गांव शाहपुर मोड के नजदीक जगाधरी की कालिंदी कालोनी निवासी डेविड दास अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिल गया और उससे किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगा।
उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसे डंडो से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों से उसे छुड़वाया और गंभीर हालत में अस्पताल में भरती करवाया। पुलिस ने संजीव अकील की शिकायत पर आरोपी डेविड दास, अभिषेक व अविनाश को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले में अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।