{"_id":"570fe5194f1c1b613d4a6c19","slug":"crime-molestation-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोक महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता रोक महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी में महिला का रास्ता रोक एक युवक ने छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
शहर की एक कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह किसी काम से बाजार गई थी। शाम करीब चार बजे जब वह वहां से घर लौट रही थी तो कॉलोनी में पहुंचते ही एक युवक ने उसे बीच रास्ते रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आता देख आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत पर आरोपी युवक हिसार के चुडिहरियावास निवासी कुलदीप सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को कीर्ती नगर से गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एचसी मुकेश का कहना है कि आरोपी को गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।