फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against five including food inspector for increasing the weight of wheat by pouring water in yamunanagar

यमुनानगर: पानी डालकर गेहूं का वजन बढ़ाने के आरोप में फूड इंस्पेक्टर समेत पांच पर केस दर्ज, तलाश जारी

Mon, 13 Jun 2022 12:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 12:48 AM IST
सार

फूड इंस्पेक्टर बोले कि पानी नहीं गेहूं पर दवा का स्प्रे कर रहे थे तो वहीं एएफएसओ ने कहा कि दवा का स्प्रे टंकी से होता है, पाइप लाइन से नहीं। 

विज्ञापन
Case filed against five including food inspector for increasing the weight of wheat by pouring water in yamunanagar
अनाज मंडी जगाधरी में शेड के नीचे गेहूं के कट्टों के पास खड़ा पानी का टैंकर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में अनाज मंडी में सीएम फ्लाइंग ने शनिवार रात मजदूरों को गेहूं पर पानी का छिड़काव करते हुए पकड़ा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना हुडा सेक्टर-17 पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के फूड इंस्पेक्टर कपिल जाखड़, अजीत कुमार, उत्तर प्रदेश निवासी सुमित, करनाल निवासी अमित व जिले के गांव शाहपुर निवासी लखविंद्र पर केस दर्ज कर लिया। सुमित, अमित व लखविंद्र रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गए जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस फूड इंस्पेक्टर कपिल जाखड़ व अजीत कुमार की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मजदूरों ने लिया फूड इंस्पेक्टर व अजीत का नाम
सीएम फ्लाइंग ने गेहूं को गीला करते हुए सुमित, अमित व लखविंद्र को गिरफ्तार किया था। तीनों वहां पाइप लाइन से गेहूं की बोरियों पर पानी छिड़काव कर रहे थे। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो तीनों अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने काफी दूर तक पीछा कर तीनों को पकड़ा था।
विज्ञापन


तीनों मजदूरों ने टीम को बताया था कि वह इंस्पेक्टर कपिल व अजीत कुमार के कहने पर पानी का छिड़काव कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर खड़ा पानी का कैंटर, टुल्लू पंप, पाइप लाइन, जेनरेटर, ड्रम को भी कब्जे में लिया था। टीम ने मौके से गेहूं के सैंपल भी लिए हैं जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। मौके पर कई कट्टे हाथ से सिले हुए मिले, जो गेहूं से आधे भरे हुए थे। इसके अलावा दर्जनों कट्टे ऐसे हैं जिनमें परखी मार कर गेहूं निकाला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी नहीं डेल्टा का स्प्रे कर रहे थे : कपिल जाखड़
फूड इंस्पेक्टर कपिल जाखड़ का कहना है कि गेहूं पर पानी का छिड़काव नहीं, बल्कि दवाई का स्प्रे किया जा रहा था। मंडी में रखी गेहूं में कीड़े लगने की शिकायत आ रही थी। जब मजदूर स्प्रे कर रहे थे तो वह पुलिस को देख कर वहां से भाग गए। मजदूर डर गए थे। उस वक्त कोई टीम को सही बात बताने वाला नहीं था। मैं शनिवार की छुट्टी होने की वजह से घर गया हुआ था। गेहूं पर पहली बार ही दवा का स्प्रे किया जा रहा था।

यह दवा नहीं पानी का छिड़काव था : वीरेंद्र सिंह
सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि डीएफएससी के आदेशानुसार वह रात को मौके पर पहुंचे थे। रात को ही थाने में शिकायत दे दी थी। यह सही है कि गेहूं को कीड़ेे से बचाने के लिए दवा का स्प्रे किया जाता है। परंतु दवा का छिड़काव स्प्रे करने वाली टंकी से किया जाता है। मौके पर तो टैंकर मंगवा कर टुल्लू पंप लगाकर पाइप लाइन से पानी छिड़का जा रहा था। पाइप लाइन से बहुत ज्यादा पानी निकलता है, जिससे गेहूं खराब हो जाता है।



फूड इंस्पेक्टर समेत दो की तलाश कर रहे हैं : जसबीर सिंह
थाना हुडा सेक्टर-17 एसएचओ जसबीर सिंह का कहना है खाद एवं आपूर्ति विभाग के फूड इंस्पेक्टर कपिल जाखड़ व अजीत कुमार के अलावा रात को पकड़े गए तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। उन्होंने माना है कि वह फूड इंस्पेक्टर व अजीत के कहने पर गेहूं पर पानी का छिड़काव कर रहे थे। तीन को जेल भेज दिया है। कपिल जाखड़ व अजीत कुमार की तलाश की जा रही है। जल्द ही मंडी में रखे गेहूं के स्टॉक की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed