{"_id":"586d3f594f1c1b005215a5ea","slug":"brother-beat-monu-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की पिटाई का बदला लेने के लिए बनाया था मोनू की हत्या का प्लान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई की पिटाई का बदला लेने के लिए बनाया था मोनू की हत्या का प्लान
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला कोर्ट परिसर में बुधवार को हमलावरों द्वारा एमआर गैंग के सरगना और पुलिस कर्मी पर फायरिंग किए जाने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपियों के पीछे भागी तो कोर्ट परिसर में मौजूद लोग गोलियों से बचने के लिए इधर-उधर भाग खड़े हुए। लोग पकड़ने के लिए उनके पास न आएं इसलिए हमलावरों ने हवाई फायर भी गए। फायरिंग के बाद कोर्ट परिसर में लोगों की भीड़ लग गई।
पुलिस के अनुसार शमशेर उर्फ मोनू राणा अंबाला जेल में एक केस में सजा भुगत रहा है। आरोपी साहिल राणा का भाई भी उसी जेल में है। पूछताछ में साहिल ने बताया कि मोनू राणा बणौदी निवासी अकुंश और साहिल (द्वितीय) का साथी है। बीती 05 नवंबर को हमलावर साहिल का झगड़ा अकुंश और साहिल (द्वितीय) के साथ हुआ था। इस मामले में हमलावर साहिल और उसके भाई लवली के खिलाफ अंबाला के शहजादपुर थाने में हत्या के प्रयास में केस दर्ज है। लवली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जो कि अंबाला जेल में बंद है। हमलावर साहिल ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले अंबाला जेल में मोनू राणा ने उसके भाई लवली के साथ मारपीट की थी। इसी के चलते साहिल ने मोनू राणा को मारने का प्लान बनाया। मोनू राणा चार जनवरी को तारीख भुगतने जगाधरी कोर्ट में आएगा, यह सूचना साहिल राणा को मिली। साहिल व गौरव दो जनवरी को भी जगाधरी कोर्ट में आकर मोनू राणा की पेशी की तारीख देखकर गए थे। इसके बाद उन्होंने चार जनवरी को मोनू को कोर्ट में जान से मारने का प्लान बनाया।
मोनू पर दर्ज हैं 15 केस
एसपी कालिया ने बताया कि शमसेर सिंह उर्फ मोनू राणा एमआर गैंग का सरगना व साहिल भुप्पी राणा (बीआर गैंग) का बदमाश है। दोनों गैंग में पुरानी रंजिश है। दोनों गैंग के सदस्यों पर हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई केस दर्ज हैं। गोली लगने से घायल हुए शमशेर सिंह (मोनू) पर भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में 19 मामले दर्ज हैं। यमुनानगर में लूट, मारपीट और हवाई फायर सहित चार केस दर्ज हैं। इसके अलावा 15 केस प्रदेश के अन्य जिलों में दर्ज हैं। फर्कपुर थाने में 21 अक्तूबर 2015 को दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में मोनू राणा को तारीख भुगतने जिला कोर्ट में लाया गया था।
विज्ञापन
कई आपराधिक मामले में वांटेड है हमलावर साहिल
एसपी राजेश कालिया ने बताया कि पकड़ा गया हमलावर साहिल भी आपराधिक मामले में वांटेड है। साहिल बीआर गैंग का सदस्य है और कई मामलों में नामजद है। दूसरा आरोपी पुलिस कर्मचारी को गोली मारने के बाद फरार हो गया है। उसकी तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
बिना नंबर की बाइक पर आए थे हमलावर
पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी बिना नंबर की बाइक पर कोर्ट परिसर में आए थे। बाइक चोरी की है या किसी व्यक्ति की, इसकी पूछताछ की जा रही है।
फरार को पकड़ने के लिए बनाई कई टीमें, सीमाएं की सील
एसपी राजेश कालिया ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी साहिल को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। सीआईए-वन, सीआईए-टू, डिटेक्टिव स्टाफ व पुलिस की अन्य टीमें फरार हुए आरोपी को पकड़ने के लिए लगाई गई हैं। जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। आरोपी से दो रिवाल्वर जिसमें एक देसी कट्टा है भी बरामद किया गया है। इसके साथ ही कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं, लेकिन अभी जांच करनी है कि ये लाइसेंसशुदा हैं या बिना लाइसेंस के हैं। तीन कारतूस के खोल भी मिले हैं।
फोटो :