फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bank,atm pasword,number

खुद को बैंक कर्मी बताकर पूछा एटीएम नंबर और पासवर्ड, निकाले 18 हजार

Thu, 19 Jan 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Thu, 19 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
bank,atm pasword,number
money
 गांव फिरोजपुर अराइयां निवासी मनजीत सिंह से एक व्यक्ति ने मोबाइल पर एटीएम नंबर पूछकर उनके बैंक खाते से 18 हजार रुपये निकलवा लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव फिरोजपुर अराइयां निवासी मनजीत सिंह ने थाना साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक दिन उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उनके एटीएम का नंबर व पासवर्ड पूछा और उन्होंने उसे बता दिया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते से 18 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। मेसेज देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने बैंक में जाकर इस बारे पूछताछ की और घटना की सू्चना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं कई मामले, लोग खुद बरते एहतियात:
मोबाइल पर एटीएम कार्ड का नंबर व पासवर्ड पूछकर बैंक खाते से पैसे निकाले जाने का यह पहला मामला नहीं है। बीते सप्ताह सात जनवरी को जठलाना में दंपति से एटीएम का नंबर पूछकर दोनों के खाते से करीब 63 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया था वहीं, इससे पूर्व भी ऐसे कई मामले हो चुके हैं। ऐसे में लोगों को खुद इस दिशा में एहतियात बरतने की जरूरत है। हालांकि बैंक अधिकारियों की तरफ से बार-बार जागरूक किया जाता है कि बैंक की ओर से कभी भी किसी कस्टमर के एटीएम का पिन व पासवर्ड नहीं पूछा जाता। न ही कभी इस संबंध में बैंक की तरफ से कोई फोन किया ।जाता है। बैंक अधिकारियों के अनुसार एटीएम के ऊपर लिखा नंबर व एटीएम पिन कभी भी किसी का न बताएं। हैकर इस गलत प्रयोग कर आपके खाते से नकदी निकला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed