फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to rob a shopkeeper in Yamunanagar of Haryana

यमुनानगर: काला राणा ने भेजा है, गल्ले के सारे रुपये हवाले कर दो..., दुकानदार ने हिम्मत दिखाई तो भागा आरोपी

Mon, 18 Jul 2022 10:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 10:53 PM IST
सार

यमुनानगर में दुकान में घुसकर चाकू की नोक पर लूट का प्रयास किया गया। सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई है। दुकानदार ने हिम्मत दिखाई तो आरोपी स्कूटी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी और फुटेज के आधार पर एक आरोपी को काबू किया है। 

विज्ञापन
Attempt to rob a shopkeeper in Yamunanagar of Haryana
सीसीटीवी फुटेज में दुकानदार से रुपये मांगता आरोपी युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में छोटी लाइन स्थित जैन शृंगार माल में घुसकर चाकू की नोक पर दुकानदार से लूट का प्रयास किया गया। दुकान में घुसते ही एक आरोपी ने काला राणा के नाम से धमकी देते हुए गल्ले के रुपये हवाले करने की बात कही, जबकि दूसरा युवक बाहर खड़ा था। इस पर पहले तो दुकानदार सहम गया, लेकिन बाद में हिम्मत दिखाते हुए उसने आरोपी को दबोचने का प्रयास किया।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी बदमाश मौके पर एक्टिवा छोड़कर फरार हो गये। लूट के प्रयास की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फुटेज और एक्टिवा नंबर से एक आरोपी की शिनाख्त की और उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान लालद्वारा निवासी सुखविंदर सिंह के रूप में हुई।  
विज्ञापन


मॉडल टाउन संतपुरा रोड निवासी संजय जैन ने बताया कि उनकी छोटी लाइन पर जैन मंदिर के सामने जैन शृंगार माल के नाम से दुकान है। रविवार रात करीब पौने नौ बजे वह पत्नी बबीता के साथ दुकान पर था और उसका लड़का ऋषभ बाहर गया हुआ था। उसी समय एक एक्टिवा पर दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक ने सिर पर काला पटका पहना हुआ था, जबकि दूसरा युवक एक्टिवा पर ही दुकान के बाहर खड़ा हो गया। पटके वाला युवक मुंह पर कपड़ा बांध कर दुकान के अंदर आया। संजय जैन ने बताया कि युवक ने काउंटर पर खड़े होकर कहा कि उसे काला राणा ने भेजा है। इसी दौरान उसने चाकू निकाला और दिखाकर बोला कि गल्ले में जितने रुपये है, निकाल कर दे दो।

संजय ने बताया कि पहले तो वह घबरा गया, लेकिन थोड़ी हिम्मत जुटाते हुए आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी उस पर चाकू से हमला कर दुकान के बाहर भागने लगा। तभी उसका लड़का ऋषण भी दुकान पर आ गया। उसने भी आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला करने की कोशिश की और फरार हो गया। इस दौरान आरोपी मौके पर एक्टिवा छोड़ गए। एक्टिवा की दोनों नंबर प्लेट पर टेप लगाई हुई थी। 


जांच अधिकारी एसआई अनिल राणा का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी काबू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed